{"_id":"5feb09cb8ebc3e3b6a748334","slug":"corona-virus-make-a-new-trend-mask-greetings-for-new-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण में बदला नव वर्ष की बधाइयों का 'अंदाज', बाजार में आए ऐसे गिफ्ट पैक, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण में बदला नव वर्ष की बधाइयों का 'अंदाज', बाजार में आए ऐसे गिफ्ट पैक, देखें तस्वीरें
Wed, 30 Dec 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
बाजार में ग्रीटिंग देखती युवती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल के उपहारों में इस बार कोरोना से बचाव के संदेश हैं। ग्रीटिंग कार्ड हो या उपहार, दो गज की दूरी और मास्क जरूरी पर जोर दे रहे हैं। इतना ही नहीं। उपहारों में सैनिटाइजर दिए जा रहे हैं। स्टाइलिश मास्क भी गिफ्ट पैक में हैं। ये पसंद भी किए जा रहे हैं।
मास्क
- फोटो : अमर उजाला
गिफ्ट पैक में मास्क, सैनिटाइजर, साबुन भी हैं। कलाई घड़ी है जिसमें बटन दबाने पर सैनिटाइजर की बौछार निकलती है। फेस शील्ड भी उपहार में दी जाएगी। ग्रीटिंग कार्ड पर नए साल के स्वागत के साथ कोरोना से बचाव की सीख भी है। आप किसी से मिलें तो दूर से नमस्ते करें, हाथ न मिलाएं। कोरोना से बचाव के साथ सर्दी का भी ख्याल रखते हुए उपहार आए हुए हैं। इस समय कान ढंकने वाला मास्क आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह नाक, मुंह और कान को पूरा कवर करता है। कीमत 50 रुपये है।
सैनिटाइजर
- फोटो : अमर उजाला
घड़ी से निकलेगा सैनिटाइजर
बच्चों के लिए कलाई घड़ी के रूप में सैनिटाइजर आया हुआ है। घड़ी का बटन दबाने पर सैनिटाइजर निकलता है।
बच्चों के लिए कलाई घड़ी के रूप में सैनिटाइजर आया हुआ है। घड़ी का बटन दबाने पर सैनिटाइजर निकलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नव वर्ष पर आए ग्रीटिंग्स
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना से बचाव के लिए उपहार
क्रिसमस के बाद नववर्ष पर उपहारों का काफी लेनदेन होता है। इस समय कोरोना से बचाव के लिए उपहार आए हुए हैं। यह आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। -संदीप, कारोबारी
क्रिसमस के बाद नववर्ष पर उपहारों का काफी लेनदेन होता है। इस समय कोरोना से बचाव के लिए उपहार आए हुए हैं। यह आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। -संदीप, कारोबारी
विज्ञापन
नव वर्ष के लिए आए उपहार
- फोटो : अमर उजाला
50 लाख की बिक्री की उम्मीद
31 दिसंबर और एक जनवरी को उपहारों की खरीदारी चरम पर होती है। इस बार अनुमानित 50 लाख रुपये की बिक्री की उम्मीद है। यह पिछले साल से 40 फीसदी कम है। - शिव कुमार, कारोबारी
31 दिसंबर और एक जनवरी को उपहारों की खरीदारी चरम पर होती है। इस बार अनुमानित 50 लाख रुपये की बिक्री की उम्मीद है। यह पिछले साल से 40 फीसदी कम है। - शिव कुमार, कारोबारी