आगरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, इधर बाजारों में लापरवाही बरती जा रही है। शुक्रवार को जब मंडलायुक्त अमित गुप्ता बाजार में निरीक्षण के लिए निकले तो उन्हें लोग बिना मास्क के मिले। लोग न मास्क लगाए थे और न ही पर्याप्त शारीरिक दूरी का पालन किया जा रहा था। उन्होंने परिस्थितियों के अनुसार रात्रि कर्फ्यू की स्वयं समीक्षा करने और शहर में लोगों का मास्क लगाना सुनिश्चित करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए हैं। मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने शुक्रवार शाम को प्रतापपुरा, एमजी रोड पर कोविड नियमों के पालन का जायजा लिया। उन्हें लोग बिना मास्क घूमते मिले। मंडलायुक्त ने कहा कि जागरूकता के साथ संवेदनशीलता बेहद जरूरी है। 100 फीसदी लोग मास्क नहीं लगा रहे, तभी केस बढ़ रहे हैं। बाजारों में स्थिति खराब है। नियंत्रण के लिए सख्ती की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सीएम ने रात्रि कर्फ्यू का निर्णय डीएम पर छोड़ा है। उनसे पूछा जाएगा, क्या तैयारी की गई हैं। रात्रि कर्फ्यू की सभी डीएम के साथ समीक्षा होगी।
{"_id":"607096167247616b0205424c","slug":"corona-virus-in-agra-ig-guide-line-for-cut-challan-man-who-not-wear-mask","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ढिलाई पर कार्रवाई: बाजार में बिना मास्क मिले लोग, आईजी ने जारी की गाइडलाइन, कटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढिलाई पर कार्रवाई: बाजार में बिना मास्क मिले लोग, आईजी ने जारी की गाइडलाइन, कटे चालान
Sat, 10 Apr 2021 08:58 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 10 Apr 2021 08:58 AM IST
विज्ञापन
आगरा के बाजार में भारी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान पर पहुंचे जिलाधिकारी पीएन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
संभल जाएं लोग, दो दिन का मौका :डीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सक्रिय केस की संख्या 500 पार होने और एक दिन में 100 केस मिलने पर रात्रि कर्फ्यू लगाने के निर्देश प्रशासन को दिए थे। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने सक्रिय केस 500 पार होते ही रात्रि कर्फ्यू लगने की बात कही। शुक्रवार को सक्रिय मरीजों की संख्या 537 पहुंच गई। इस पर डीएम प्रभु एन सिंह ने कहा कि अब भी लोग संभल जाएं, दो-तीन दिन का का मौका है। अगर लोग नहीं माने तो रात्रि कर्फ्यू ही विकल्प होगा। इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि रात्रि कर्फ्यू से व्यापार प्रभावित नहीं हो।

आगरा में कोरोना संक्रमण बढ़ने पर बाजारों में पैदल गश्त करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
न्यू आगरा में 11 दुकानों को एक दिन के लिए कराया बंद
न्यू आगरा क्षेत्र में शुक्रवार को जिलाधिकारी पीएन सिंह और एसएसपी मुनिराज जी ने फुट पेट्रोलिंग की। लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया। 11 दुकानों पर दुकानदार मास्क नहीं लगाए थे। इस पर एक दिन के लिए दुुकानों को बंद कर दिया गया। कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने के बाद पुलिस प्रशासनिक अधिकारी फुट पेट्रोलिंग कर रहे हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बिना मास्क निकले लोगों के चालान भी काटे जा रहे हैं। जिलाधिकारी और एसएसपी शुक्रवार को न्यू आगरा क्षेत्र के बाजार में पहुंचे। यहां पर दुकानों को चेक किया गया। 11 दुकानदार बिना मास्क के बैठे थे। ग्राहक भी नियम का पालन नहीं कर रहे थे। इस पर दुकानों को एक दिन के लिए बंद कराया गया है। उधर, हरीपर्वत क्षेत्र के शाह मार्केट में एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद पहुंचे। बिना मास्क मिले 70 लोगों के चालान काटकर शमन शुल्क वसूल किया गया।

चालान काटती आगरा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आम जनता के साथ पुलिसकर्मी भी करें कोविड प्रोटोकॉल का पालन
कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। रात के कर्फ्यू की तैयारी की गई है। इसको देखते हुए आईजी नवीन अरोरा ने आम जनता के साथ ही पुलिसकर्मियों के लिए गाइडलाइन जारी की है। उन्होंने निर्देश दिया है कि आम जनता के साथ पुलिसकर्मी भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करेंगे। बिना मास्क घर से निकलने वालों के चालान काटे जाएं। थाना स्तर पर गांव, गली, मोहल्ले और कॉलोनी में जागरूकता अभियान चलाए जाएं।

बाजार में मास्क न पहनने वालों की चेकिंग करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आम जनता के लिए निर्देश
- घर से जरूरी काम हो तभी बाहर निकलें, मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग अवश्य करें।
- लोगों से मिलने के बजाय मोबाइल से संपर्क करें, हाथ नहीं मिलाएं और गले नहीं मिलें।
- खांसने और छींकने वाले से दो गज की दूरी बनाए रखें, टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें।
- सब्जी, राशन और अन्य जरूरत की वस्तुओं की खरीद करते समय उचित दूरी बनाएं।
- दुकानों में दुकानदार, ग्राहक, विक्रेता सहित अन्य लोग भी मास्क का प्रयोग करें।
- आरोग्य सेतु एवं आयुष कवच एप को अनिवार्य रूप से अपने मोबाइल में डाउनलोड करें।
- सार्वजनिक स्थान पर पान मसाला, गुटका खाकर न थूकें।
- मेडिकल इमरजेंसी या चिकित्सीय परामर्श के लिए जाते समय मेडिकल पेपर अपने पास रखें।
- कोरोना के लक्षण होने पर स्वयं को होम क्वारंटीन करते हुए कोविड कमांड और कंट्रोल हेल्पलाइन पर कॉल करें।
- सोशल मीडिया में आने वाली किसी जानकारी को बिना सत्यता की पुष्टि के फारवर्ड नहीं करें।
- शासन के दिशानिर्देश का पालन करें। पुलिस से संबंधित सहायता के लिए 112 नंबर पर कॉल करें।