फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल पर कोरोना वायरस का दिखा असर, आधे रह गए सैलानी, सेनेटाइजर भी नहीं

Mon, 16 Mar 2020 01:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 16 Mar 2020 01:02 AM IST
सार

15,313 पर्यटक शनिवार को ताज आए, 13,106 भारतीय पर्यटक आए, 2091 विदेशी सैलानियों ने देखा ताज, 116 सार्क देशों के सैलानी पहुंचे

विज्ञापन
Corona Virus Effects On Taj Mahal Tourist
ताजमहल - फोटो : Amar Ujala
भारत सरकार ने कोरोना वायरस को आपदा घोषित कर दिया और सभी सरकारी, गैर सरकारी बैठकें, कार्यक्रम, सेमिनार निरस्त कर दिए ताकि लोगों में संक्रमण न फैले। वहीं दुनिया के सातवें अजूबे ताजमहल को, जहां दुनियाभर से रोज 15 हजार तक सैलानी आ रहे हैं, सेनेटाइज तक नहीं किया गया। जबकि दिल्ली समेत कई शहरों में मेट्रो स्टेशन तक सेनेटाइज कर दिए। ताजमहल पर गुंबद, कब्रों, टर्न स्टाइल गेट, रेलिंग और चौखट के साथ पच्चीकारी वाली दीवारों को पर्यटक छू रहे हैं, जिससे संक्रमण फैल सकता है।
Corona Virus Effects On Taj Mahal Tourist
ताजमहल परिसर में मास्क पहने लोग - फोटो : PTI
कोरोना वायरस का खौफ इस कदर है कि ताजमहल पर वीकएंड पर सैलानियों की संख्या आधी रह गई। मार्च में वीकएंड पर 28 से 30 हजार तक पर्यटकों की संख्या होती थी, लेकिन कोरोना वायरस के खौफ के कारण इन दिनों सोमवार से बृहस्पतिवार तक 10 से 14 हजार और वीक एंड पर शनिवार-रविवार को 15 से 18 हजार तक ही पर्यटक आ रहे हैं। जानकारों के मुताबिक इससे पर्यटन कारोबार को लगभग 20 करोड़ का सीधा नुकसान हो चुका है। होटलों में बुकिंग रद्द हुईं हैं। बड़े आयोजन भी नहीं हुए हैं।
Corona Virus Effects On Taj Mahal Tourist
फतेहपुर सीकरी
विश्वदाय स्मारक की नगरी सीकरी में कोरोना वायरस के भय से पर्यटकों की संख्या लगातार गिरती जा रही है। इससे पर्यटन व्यवसाय चौपट होने लगा है। पर्यटकों की कमी से एएसआई व एडीओ को भी राजस्व का घाटा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Corona Virus Effects On Taj Mahal Tourist
विश्वदाय स्मारक फतेहपुरसीकरी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोरोना वायरस से संक्रमित मिलने और देश-विदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को जारी अलर्ट से पर्यटकों की संख्या में निरंतर गिरावट आ रही है। सीकरी में भी पर्यटन व्यवसाय के सुपर मार्केट में शनिवार को सन्नाटा रहा। दुकानदारों ने बताया कि दुकानों का किराया भी निकालना मुश्किल हो रहा है। टूरिस्ट वाहन पार्किंग में टूरिस्ट वाहनों के टोटे के चलते पार्किंग ठेकेदार भी परेशान हैं। स्मारकों में प्रवेश की टिकटों की बिक्री में भी भारी गिरावट आई है। संरक्षक सहायक कलंदर बिंद ने बताया कि निरंतर टूरिस्टों की संख्या में कमी के चलते राजस्व में भी गिरावट आई है।
विज्ञापन
Corona Virus Effects On Taj Mahal Tourist
आगरा के मेयर नवीन जैन - फोटो : डेमो
मैं पहले भी संस्कृति मंत्री से मांग कर चुका हूं कि ताज समेत स्मारक बंद कर दिए जाएं। 10-20 लोगों की बैठक, कक्षाएं तक नहीं लग रहीं, पर हजारों लोग ताज समेत स्मारकों में घूमें और संक्रमण फैलाएं, यह उचित नहीं। सेनेटाइजेशन तो हर दिन जरूरी है। -नवीन जैन, मेयर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed