{"_id":"603e13112e5b0a45f41bde3b","slug":"corona-vaccine-for-all-people-update-news-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा: पंजीकृत को मिलेगा पहले मौका, आपातस्थिति में सबको लगेगा टीका, यह होगी पूरी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: पंजीकृत को मिलेगा पहले मौका, आपातस्थिति में सबको लगेगा टीका, यह होगी पूरी व्यवस्था
Tue, 02 Mar 2021 04:00 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 02 Mar 2021 04:00 PM IST
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वैक्सीन लगातीं स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम लोगों के लिए कोरोना टीकाकरण शुरू हो गया है। टीका लगवाने के लिए कोविन-2.0 एप व पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकृत लोगों को पहले मौका मिलेगा। आपात स्थिति में गैर पंजीकृत लोग भी टीका लगवा सकेंगे। फिलहाल ये सुविधा 60 साल या अधिक उम्र के सभी नागरिक और 45 साल या अधिक उम्र के बीमार लोगों के लिए की गई है। चार मार्च से पंजीकरण करा सकते हैं।
आगरा में कोरोना वैक्सीन लगातीं स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
जिनके पास मोबाइल एप या इंटरनेट सुविधा नहीं है वे लोग जन सुविधा केंद्र पर 20 रुपये में पंजीकरण करा सकेंगे। मोबाइल पर एसएमएस आएगा। जिसमें टीकाकरण की तिथि व स्थान पता चलेगा। सोमवार को जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर पंजीकरण अभियान के लिए रणनीति बनाई। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि जन सुविधा केंद्र स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जाएगा। दोनों तरह के विकल्प हैं।
आगरा में कोरोना टीकाकरण
- फोटो : अमर उजाला
इच्छुक व्यक्ति स्वयं पंजीकृत हो सकता है। अपना पंजीकरण किसी और से भी करा सकता है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान व अन्य योजनाओं से जुड़े निजी अस्पतालों में 250 रुपये में कोरोना से बचाव का टीका लगेगा। सरकारी अस्पतालों में टीका निशुल्क लगेगा। जिले में 1,250 जनसुविधा केंद्र पर पंजीकरण की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
सहायता केंद्र भी बनेंगे
जिलाधिकारी ने बताया है कि निजी अस्पतालों की सूची 3 मार्च तक जारी होगी। निजी अस्पतालों में टीकाकरण सहायता केंद्र भी खोले जाएंगे। पंजीकृत को पहले मौका मिलेगा। आकस्मिक स्थिति में आधार कार्ड, नाम, पता व मोबाइल नंबर के आधार पर गैर पंजीकृत लोगों के भी टीका लगाया जाएगा।

आगरा: कोरोना वैक्सीन
- फोटो : अमर उजाला
दवा बाजार में नहीं मिलेगी वैक्सीन
कोरोना टीके की वैक्सीन दवा बाजार में नहीं मिलेगी। मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध नहीं होगी। सरकार की ओर से सिर्फ अस्पतालों में आपूर्ति की जाएगी। निजी अस्पतालों में चिकित्सकों की निगरानी में ही इसे लगाया जाएगा।