फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपड़ा व्यापारी हत्याकांडः 'रईसजादे' हत्यारोपी के खिलाफ मौसेरा भाई बना गवाह, दिया है ये बयान

Wed, 11 Dec 2019 05:01 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 11 Dec 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
Cloth businessman Shot Died in Agra Update Story
हत्या आरोपी राजीव अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
बल्केश्वर स्थित दुर्गा एन्क्लेव निवासी कपड़ा व्यापारी राहुल पुत्र विष्णु अग्रवाल की सात दिसंबर को वाटर वर्क्स पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कमला नगर निवासी मैदा व्यापारी राजीव अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। कपड़ा व्यापारी राहुल अग्रवाल की हत्या के आरोपी रईसजादे राजीव अग्रवाल को जेल भेजने के बाद पुलिस ने उसके मौसेरे भाई मनीष अग्रवाल को गवाह बनाया है। मंगलवार को उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। वहीं पुलिस 10 दिन में चार्जशीट लगाने की तैयारी में है।
Cloth businessman Shot Died in Agra Update Story
हत्या आरोपी राजीव - फोटो : अमर उजाला
स्कूटर कार के सामने आने पर राजीव ने राहुल को गोली मारी थी। पूछताछ में राजीव ने बताया था कि उसने हत्या के बाद अपने मौसेरे भाई बल्केश्वर निवासी मनीष अग्रवाल से बात की थी। उसके घर में कार खड़ी करके आया था। इसके बाद मनीष के साथ रात में ही घटनास्थल के पास गया था। दूसरे दिन गाड़ी भी उससे ली थी। पुलिस ने मनीष अग्रवाल को हिरासत में लिया था। उससे पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने उसे अहम गवाह बनाया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मनीष के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं।
 
Cloth businessman Shot Died in Agra Update Story
राहुल के घर पर पहुंचे व्यापारी व एएसपी - फोटो : अमर उजाला
सीओ हरीपर्वत एएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि सभी सुबूत जुटा लिए गए हैं। गवाहों के भी बयान दर्ज किए हैं। आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए चार्जशीट 10 दिन में लगाए जाने की तैयारी कर ली है। अभी विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट आना बाकी है। रिपोर्ट भी जल्द मंगाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Cloth businessman Shot Died in Agra Update Story
राहुल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दिवंगत कपड़ा व्यापारी राहुल अग्रवाल के भाई विशाल का कहना है कि राहुल की पत्नी श्वेता और दो छोटी बेटी हैं। राहुल ही परिवार में कमाने वाला था। अब उसके परिवार का कोई सहारा नहीं है, इसलिए परिवार के लिए प्रशासन से आर्थिक मदद के लिए कहा है।
 
विज्ञापन
Cloth businessman Shot Died in Agra Update Story
पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
बिगड़ैल रईसजादा राजीव अग्रवाल हर जगह अपना रुतबा कायम करना चाहता था। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि राजीव ने वर्ष 2012 में कैंट क्षेत्र में एक शादी समारोह में झगड़ा होने पर फायरिंग कर दी थी। लेकिन, मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा, इस कारण केस नहीं दर्ज हो सका था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed