फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बवाल होते ही ऑटो से भागे सीओ, एसीएम गिर पड़े, पुलिसकर्मी आधा घंटा तक मूकदर्शक बने रहे

Fri, 01 Jan 2021 12:55 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 01 Jan 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Clash In Agra Tora Police Chocki Inside Story
उपद्रवियों ने बाइक में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
पवन की मौत के बाद तोरा चौकी के सामने शव रखकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया तो पुलिस अफसरों को जान बचाने के लिए भागना पड़ा। पथराव कर रहे लोगों ने जेपी होटल के सामने सीओ महेश कुमार की गाड़ी रोक दी। उनके साथ एक एसीएम भी थे। दोनों साथ में आगे बढ़े तो लोगों ने पथराव कर दिया। सीओ को ऑटो से भागना पड़ा। एसीएम पथराव के दौरान गिर पड़े।
Clash In Agra Tora Police Chocki Inside Story
पुलिस पर पथराव करती भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पीएसी के आने तक आधा घंटा तक पुलिसवाले मूकदर्शक बने रहे। लोगों ने सबसे पहले शांति मांगलिक अस्पताल के सामने बवाल किया। सिपाहियों की पिटाई लगाई। इसके बाद कुछ लोगों को पकड़ने की सूचना पर बसई पुलिस चौकी पर पुलिसकर्मियों से खींचतान कर दी। पवन की मौत के बाद सौ से 200 लोग शांति मांगलिक अस्पताल पर पहुंच गए। 
Clash In Agra Tora Police Chocki Inside Story
मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
जानकारी पर एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद पहुंचे। लोगों ने पथराव कर दिया तो अधिकारियों ने गाड़ी को पीछे कर दिया। इसके बाद अधिकारी फोर्स के पहुंचने का इंतजार करते रहे। 30 मिनट बाद पुलिस फोर्स पहुंची। सिपाही हेलमेट, डंडा, प्रोटेक्टर से लेस थे। मगर, भीड़ के पथराव करने की वजह से आगे जाने की हिम्मत नहीं कर सके। पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे, लेकिन लोग पथराव करते रहे। फतेहाबाद मार्ग पर दोपहर तकरीबन 12 बजे से एक बजे तक बवाल होता रहा।

संबंधित खबर- आगरा में ट्रैक्टर चालक की मौत के बाद बवाल, पुलिस चौकी फूंकी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Clash In Agra Tora Police Chocki Inside Story
बवाल के दौरान उपद्रवी और पुलिसटीम - फोटो : अमर उजाला
चौकी में खड़ी बाइक से ही निकाला पेट्रोल 
भीड़ में शामिल कुछ युवकों ने चौकी के बाहर खड़ी एक सिपाही की बाइक से ही पेट्रोल निकाला। यहां पर दो सिपाही मौजूद थे। उन्होंने रोकने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने सिपाहियों से खींचतान शुरू कर दी। इस पर वो जान बचाकर भागे। लोगों ने चौकी में आग लगा दी।
 
विज्ञापन
Clash In Agra Tora Police Chocki Inside Story
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
टाइम लाइन
. सुबह 11 : 15 बजे : चालक की हादसे में मौत
. सुबह 11 : 30 बजे : अस्पताल पर लोग जुटे।
. दोपहर : 12 बजे : अस्पताल के बाहर बवाल।
. दोपहर : 12 : 30 बजे : तोरा चौकी पर लोग पहुंचे।
. दोपहर : 12 : 40 बजे : तोरा चौकी में आगजनी कर दी।
. दोपहर 12 : 45 बजे : पुलिस अधिकारी पहुंचे।
. दोपहर एक बजे : पुलिस ने रबर बुलेट और आंसु गैस के गोले छोड़े।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed