{"_id":"631ccb53c6958d5a0c6c2c9f","slug":"child-thief-gang-grp-in-search-of-missing-342-children-sp-himself-took-command","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोर गिरोह: लापता 342 बच्चों की खोज में जुटी GRP, एसपी ने खुद संभाली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोर गिरोह: लापता 342 बच्चों की खोज में जुटी GRP, एसपी ने खुद संभाली कमान
Sun, 11 Sep 2022 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
बच्चे को गोद में लिए एसपी जीआरपी, पास में खड़ी मासूम की मां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में बच्चा चोरी गिरोह के खुलासे के बाद जीआरपी अब क्षेत्र से गायब हुए अन्य करीब 342 बच्चों की खोज में जुट गई है। हर बच्चे के बारे में जानकारी लेकर संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है। कुछ बच्चों को उनके परिजन तक पहुंचने में जीआरपी को सफलता भी मिली है। एसपी जीआरपी ने खुद इन गायब बच्चों की खोज के लिए चलाए जा रहे अभियान की कमान संभाली है।
बच्चे को गोद में लिए एसपी जीआरपी
- फोटो : अमर उजाला
वारदात के बाद मिले करीब 17 बच्चे
24 अगस्त को मथुरा जंक्शन से बच्चा चोरी की वारदात के बाद जीआरपी ने बच्चों के शेल्टर होम, जंक्शन तथा अन्य इस प्रकार के सार्वजनिक स्थानों पर जाकर बच्चों की तलाश की। इस तलाश के बाद उसे करीब दस बच्चों को खोजने में सफलता भी मिली है। इस सफलता से उत्साहित जीआरपी और तेजी से इस काम में जुट गई है।
घटना का खुलासा करते एसपी जीआरपी मोहम्मद मुश्ताक
- फोटो : अमर उजाला
जीआरपी ने बच्चा चोरी की वारदात के खुलासे में शुरूआत में आठ लोगों को जेल भेजा। जिसके बाद एएनएएम के पति को भी जेल भेजा। इस प्रकार से कुल 9 लोगों को ही जेल भेज सकी है। जबकि जिस प्रकार के शातिराना अंदाज से गिरोह ने बच्चा चोरी किया था, उससे गिरोह के केवल हाथरस ही नहीं अपितु अन्य जिलों में भी होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चा चोरी करके ले जाता शख्स
- फोटो : अमर उजाला
जीआरपी अभी तक गिरोह से जुड़े हुए अन्य अभियुक्तों पर शिकंजा नहीं कस सकी है। एसपी जीआरपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि जीआरपी अभी गिरोह के अन्य चिन्हित लोगों का सत्यापन करने में जुटी है।
विज्ञापन
इस शख्स ने चुराया था बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
एसपी जीआरपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि हम अभियुक्तों के पास से मिले फोन लैपटॉप आदि रिकॉर्ड के आधार पर गिरोह से जुड़े लोगों का सत्यापन कर रहे हैं।