{"_id":"66e3f5dba4f8ad3161019260","slug":"chest-deep-water-on-delhi-highway-vehicles-stuck-creating-long-jam-see-photos-2024-09-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rain Alert: दिल्ली हाईवे पर छाती तक पानी...फंस गए वाहन, लगा रहा लंबा जाम; देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rain Alert: दिल्ली हाईवे पर छाती तक पानी...फंस गए वाहन, लगा रहा लंबा जाम; देखें तस्वीरें
Fri, 13 Sep 2024 01:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 13 Sep 2024 01:51 PM IST
विज्ञापन
बारिश से आगरा-दिल्ली हाईवे पर भरा पानी,
- फोटो : संवाद
आगरा में लगातार बारिश से हाईवे का सफर मुसीबत बन गया। घंटों बारिश से कई जगह छाती तक पानी भर गया। इसमें वाहन फंस गए और खराब भी हो गए। इससे लंबा जाम लग गया। कई दोपहिया वाहन तो डूब गए, बमुश्किल दूसरों की मदद से इनको बाहर निकाला जा सका। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की टीम के पानी निकासी के इंतजाम भी फेल हो गए।
Trending Videos
आगरा दिल्ली हाईवे पर बारिश के बाद हुआ जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
कैलाश गांव निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि लगातार बारिश से हाईवे पर पानी भर गया। उनकी बाइक खराब हो गई। बारिश में ये लगभग डूब ही गई थी, इसको खींचकर बाहर निकाला। आवास विकास कॉलोनी राहुल ने बताया कि वह कार से फरह जा रहे थे, लेकिन बारिश के कारण कार पानी में फंस गई। धक्का लगवाकर भी बाहर नहीं निकली तो बुलडोजर की मदद ली।
आगरा दिल्ली हाईवे पर बारिश के बाद हुआ जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
एनएचएआई के मरम्मत प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि तेज बारिश को देखते हुए 10 से अधिक पंप भी लगाए ए थे, लेकिन बारिश अधिक होने से जलभराव होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा दिल्ली हाईवे पर बारिश के बाद हुआ जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे के गड्ढों ने बढ़ाई परेशानी, हादसे का खतरा बढ़ा
बारिश से हाईवे पर कई जगह गड्ढे भी उभर आए हैं। जलभराव और गड्ढे होने से हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। सबसे ज्यादा वाटरवर्क्स, भगवान टॉकीज फ्लाई ओवर, सिकंदरा और रुनकता तक कई जगह गड्ढे हैं। दयालबाग निवासी सत्यवीर चौधरी ने बताया कि गड्ढे हो गए हैं और कई जगह पानी भरने से ये दिख भी नहीं रहे हैं, इससे हादसा होने का खतरा बढ़ गया है।
बारिश से हाईवे पर कई जगह गड्ढे भी उभर आए हैं। जलभराव और गड्ढे होने से हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। सबसे ज्यादा वाटरवर्क्स, भगवान टॉकीज फ्लाई ओवर, सिकंदरा और रुनकता तक कई जगह गड्ढे हैं। दयालबाग निवासी सत्यवीर चौधरी ने बताया कि गड्ढे हो गए हैं और कई जगह पानी भरने से ये दिख भी नहीं रहे हैं, इससे हादसा होने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
आगरा दिल्ली हाईवे पर बारिश के बाद हुआ जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
बिजली गिरने से युवक की मौत पर 4 लाख रुपये मुआवजा
बिजली गिरने से गांव जगराजपुर में 18 वर्षीय युवक नीतेश उर्फ सनी पुत्र राजेश निवासी की मौत हो गई। वह अपने मामा किताब सिंह के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। बीते शनिवार को बिजली गिरने से हुई मौत पर प्रदेश सरकार की ओर से परिजन को 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। एसडीएम अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक नितेश के परिजन को जल्द चार लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।