फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chandra Grahan 2022 timings in mathura agra lunar eclipse effects on rashi

Chandra Grahan 2022: जानिए, आगरा-मथुरा में कब दिखेगा चंद्र ग्रहण, इन राशियों पर होगा प्रभाव

Tue, 08 Nov 2022 10:16 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा / मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा / मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 08 Nov 2022 10:16 AM IST
सार

कार्तिक माह में सूर्य ग्रहण के 15 दिन के अंतराल में लगने वाला चंद्र ग्रहण साल 2022 का आखिरी ग्रहण है। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक मथुरा-आगरा समेत ब्रज में पांच बजकर 30 मिनट पर चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।  

विज्ञापन
Chandra Grahan 2022 timings in mathura agra lunar eclipse effects on rashi
Chandra Grahan 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाला चंद्र ग्रहण इस साल का आखिरी ग्रहण है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्यग्रहण के 15 दिन के दौरान चंद्रग्रहण लगता है तो इसे शुभ नहीं माना जाता है। महाभारत काल में भी 15 दिन के अंतराल से कार्तिक मास में ही दो ग्रहण लगे थे। बता दें कि 14 दिन पूर्व 25 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण लगा था। 

विज्ञापन


मथुरा के ज्योतिषाचार्य कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी के अनुसार भारतीय समय अनुसार साल 2022 का चंद्र ग्रहण मंगलवार को दोपहर दो बजकर 39 मिनट से शुरू होगा। शाम छह बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगा। चंद्र ग्रहण उत्तरी अमेरिका में साफ दिखाई देगा। यूरोप के देशों के साथ पूर्वी एशिया में भी दिखाई देगा। भारत में चंद्र ग्रहण शाम चार बजकर 24 मिनट से दिखाई देगा। मथुरा-आगरा में पांच बजकर 30 मिनट पर चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। 
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि इस चंद्रग्रहण का सूतक सूर्योदय के साथ माना जाएगा। यह चंद्र ग्रहण ग्रस्तोदय रूप में देखा जाएगा, इसलिए इसका सूतक सूर्योदय के समय से ही मान्य होगा। ग्रहण का मोक्ष होने पर शाम छह बजकर 19 मिनट से सभी दैनिक कार्य हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्र ग्रहण में इन बातों का रखें ख्याल

  • ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति में रोग आदि बढ़ जाता है।
  • ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं जाना चाहिए। नुकीली, धारदार चीज उपयोग न करें।
  • ग्रहण काल के समय पूजा अर्चना नहीं करनी चाहिए। मंदिर के गेट बंद रखें, भजन-कीर्तन करें।
  • चंद्र ग्रहण के बाद स्नान और दान का भी विशेष महत्व होता है।

चंद्र ग्रहण का राशि प्रभाव

पंडित शरद चतुर्वेदी ने बताया कि यह चंद्रग्रहण भरणी नक्षत्र मेष राशि पर लग रहा है। इस राशि वाले इस ग्रहण को कदापि नहीं देखें। मेष राशि को शारीरिक कष्ट, वृषभ राशि को धन हानि, मिथुन राशि को धन लाभ, कर्क राशि को कष्ट, सिंह राशि को नष्ट, कन्या राशि को शारीरिक कष्ट, तुला राशि को दांपत्य कष्ट, वृश्चिक राशि के लिए शुभ, धनु राशि के लिए साधारण, मकर राशि को अशुभ, कुंभ राशि को उन्नति कारक और मीन राशि को धन हानिकारक रहेगा। 
 

जन्मभूमि के पट रहेंगे बंद, द्वारिकाधीश देंगे दर्शन

चंद्र ग्रहण के दौरान श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पट बंद रहेंगे, जबकि मंदिर द्वारिकाधीश में भक्त इस दौरान दर्शन कर सकेंगे। द्वारिकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मंदिर के दर्शन पूरे ग्रहण काल में खुलेंगे। 

श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर स्थित सभी मंदिरों के इस दौरान पट बंद रहेंगे। हालांकि भक्तजनों को आराधना के लिए प्रवेश की अनुमति होगी। भजन, कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। श्री दीर्घ विष्णु मंदिर में चंद्र ग्रहण के दौरान ठाकुरजी के पट बंद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed