{"_id":"62f889c76eec1057ac63d0fb","slug":"chambal-river-flowing-nears-warning-level-flood-alert-in-38-villages-bah-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उफनाई चंबल: 38 गांव में बाढ़ का खतरा, 8 मीटर बढ़ा जलस्तर, खादर और फसलें डूबीं, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफनाई चंबल: 38 गांव में बाढ़ का खतरा, 8 मीटर बढ़ा जलस्तर, खादर और फसलें डूबीं, देखें तस्वीरें
Sun, 14 Aug 2022 11:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:06 AM IST
विज्ञापन
उफान पर बह रही चंबल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में बाह पिनाहट के 38 गांव में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। कोटा बैराज के 8 गेट खोल कर चंबल नदी में 70 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे शनिवार को 12 घंटे में नदी का जलस्तर 112 मीटर से बढ़कर 120 मीटर हो गया है। नदी का जलस्तर प्रतिघंटा 40 सेमी की दर से बढ़ रहा है।
चंबल नदी का बढ़ रहा जलस्तर
- फोटो : अमर उजाला
लेखपालों के नजर रखने के निर्देश
बाह के एसडीएम रतन वर्मा ने बताया कि नदी किनारे के 38 गांवों के लेखपालों को जलस्तर पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। बाढ़ की स्थिति में प्रभावित परिवारों को विस्थापित करने के लिए 8 चौकियां और तहसील मुख्यालय पर कंट्रोल रूम बनाया गया है।
चंबल नदी
- फोटो : अमर उजाला
डरावनी हो गई लहरें
बाह में शनिवार को यमुना का जलस्तर भी 4 फुट और बढ़ गया। बटेश्वर के घाट पर नदी की लहरें डरावनी हो गई है। कछार के खेतों में पानी भरने लगा है। बाह के 33 गांवों के लोगों को कछार की खेती प्रभावित होने की चिंता सताने लगी है। हालांकि अभी बाढ़ के खतरे की कोई सम्भावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबल नदी
- फोटो : अमर उजाला
5 चौकियां बनाईं
बाढ़ की संभावना के मद्देजर 5 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। यमुना पर बाढ़ चौकी-बटेश्वर (12 गांव), विक्रमपुर (5 गांव), पारना (6 गांव), कचौराघाट (4 गांव), रामपुरचंद्रसैनी (5 गांव) बनाई गई है।
विज्ञापन
चंबल
- फोटो : अमर उजाला