{"_id":"6391a3cdf9afd8719a3b5e3f","slug":"cctv-batteries-worth-rs-10-lakh-stolen-and-signboards-also-cut-by-thieves-on-yamuna-expressway","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे की सुरक्षा में सेंध: सीसीटीवी की 10 लाख रुपये की बैटरियां चोरी, साइनबोर्ड भी काट ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे की सुरक्षा में सेंध: सीसीटीवी की 10 लाख रुपये की बैटरियां चोरी, साइनबोर्ड भी काट ले गए चोर
Thu, 08 Dec 2022 02:30 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 08 Dec 2022 02:30 PM IST
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे की सुरक्षा में सेंध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे की सुरक्षा में बदमाशों ने सेंध लगा दी है। पिछले एक महीने के अंदर बदमाश एक्सप्रेसवे पर तैनात गार्डों से मारपीट कर सीसीटीवी कैमरों में लगी 10 लाख रुपये की 24 बैटरियां लूट चुके हैं। साथ ही दिशा बताने वाले 17 साइन बोर्ड भी काटकर चुरा ले गए। लगातार हुई लूट की घटनाओं से एक्सप्रेसवे की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सभी मामलों में खंदौली टोल अधिकारी ने आगरा के थाना खंदौली में तहरीर दी है।
सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर
- फोटो : अमर उजाला
29 नवंबर की रात थाना एत्मादपुर क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के 165 किलोमीटर पर 60 हजार रुपये कीमत की तीन बैटरियां चोरी हो गईं। यहा कंपनी का कोई सुरक्षा गार्ड नहीं था। 19 नवंवर की रात खंदौली के इंटरचेंज से 85 हजार रुपये कीमत की चार बैटरियां चोरी हो गईं। पास ही कंपनी का गार्ड और कुछ दूरी पर पुलिस मौजूद थी।
सीसीटीवी कैमरों की बैटरियां चोरी
- फोटो : अमर उजाला
सात दिसंबर को 163 किलोमीटर पर गार्ड विक्रम मौजूद था। उसी समय तीन बाइकों पर छह लोग आए और गार्ड से मारपीट कर बैटरियां चोरी कर फरार हो गए, जिसकी सूचना गार्ड ने डायल 100 पर दी थी। उसी रात मथुरा के थाना राया पर पुल के समीप लगे सीसीटीवी कैमरों की चार बैटरियां चोरी हो गईं। यहां कोई गार्ड नहीं था। सीसीटीवी कैमरे भी खराब थे। थाना यमुनापार क्षेत्र में स्थित गार्ड तैनात था। कुछ देर के लिए वह खाना खाने चला गया, जब लौटा तो चार बैटरियां चोरी हो चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना खंदौली में दर्ज हुआ है मुकदमा
- फोटो : अमर उजाला
बेखौफ चोर एक्सप्रेसवे पर लगे साइन बार्ड को भी काट कर ले गए। टोल प्लाजा इंचार्ज मनीष ने बताया कि खंदौली और थाना बलदेव के बीच 17 किलोमीटर के दायरे में लगे 17 साइनबोर्ड जोकि दिशा बताने के लिए लगाए गए थे। चोर कटर से काटकर उन्हें भी चोरी कर ले गए। एक साइनबोर्ड की कीमत 17 हजार रुपये बताई गई है। उन्होंने बताया कि सभी मामलों में उन्होंने अलग-अलग थानों में तहरीर दी है, लेकिन किसी भी जगह मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे
- फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर लूटपाट और चोरी की वारदात भी बढ़ती जा रही है। टोल प्लाजा इंचार्ज ने बताया कि अधिकारियों ने शुरुआत में ही एक्सप्रेसवे की सुरक्षा के लिए चौकी टोल प्लाजा चौकी बनाई थी। बाद में इसे थाने से कनेक्ट कर दिया गया। थाना क्षेत्र के करीब 16 गांव इस चौकी से जोड़ दिए गए, जिससे चौकी पुलिस दूसरे कामों मे लगी रहती है। एक्सप्रेसवे पर कोई ध्यान नहीं देती।