{"_id":"592a9a604f1c1bf014bda963","slug":"cbse-student-enjoying-in-agra-after-result","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा में मौसम ने बढ़ाया आनंद, रिजल्ट के बाद ऐसे झूमे सीबीएसई के छात्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में मौसम ने बढ़ाया आनंद, रिजल्ट के बाद ऐसे झूमे सीबीएसई के छात्र
टीम डिजिटल आगरा
Updated Sun, 28 May 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
रिजल्ट के बाद विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई बारहवीं के रिजल्ट के बाद विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए। बंपर अंक पाने की खुशी विद्यार्थियों के चेहरे पर देखी जा सकती है। रिजल्ट के बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाकर विद्यार्थियों ने खुशी का इजहार किया। रविवार सुबह बारिश के बाद मौसम भी सुहावना हो गया। विद्यार्थियों ने सुहावने मौसम में जमकर मस्ती की।
रिजल्ट के बाद विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए
- फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई रिजल्ट को लेकर रविवार सुबह से ही विद्यार्थियों की धड़कने तेज थी। रिजल्ट आते ही विद्यार्थियों की खुशी का ठिकाना न रहा। रिजल्ट के बाद बच्चों ने स्कूल में जाकर अपने साथियों के साथ मिलकर खुशी का इजहार किया। एक दूसरे को मिठाई खिलाई और शिक्षकों का आशीर्वाद लिया।
स्कूल पहुंचकर सेल्फी ली।
स्कूल पहुंचकर सेल्फी ली।
रिजल्ट के बाद विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए
- फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह बारिश के बाद मौसम भी सुहावना हो गया था। रविवार को रिजल्ट के बाद सुहावने मौसम ने विद्यार्थियों की खुशी दोगुनी कर दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने साथियों के साथ अलग-अलग अंदाज में सेल्फी ली। छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ भी सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर अपडेट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिजल्ट के बाद विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को रिजल्ट से पहले ही स्कूलों में विद्यार्थियों की भीड़ लग गई। आगरा में गायत्री पब्लिक स्कूल, सिंपकिंस पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, आल सेंट पब्लिक स्कूल में रिजल्ट जानने को बेचैन छात्र-छात्राएं सुबह ही स्कूल पहुंच गए।
विज्ञापन
रिजल्ट के बाद विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए
- फोटो : अमर उजाला
रिजल्ट आने के बाद स्कूलों में तमाम विद्यार्थियों के चेहरे लटके भी नजर आए। उम्मीद से कम अंक आने के कारण तमाम छात्र मायूस नजर आए। वहीं तमाम छात्र अच्छे अंक आने पर खिलखिलाते नजर आए।