केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं का परिणाम उम्मीद के अनुरूप पाकर विद्यार्थी उत्साहित हैं। मंगलवार को परिणाम आने के बाद संबंधित स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों ने अपनी खुशी का इजहार किया। अधिकतर विद्यार्थियों को कक्षा नौ की अपेक्षा 10वीं में बेहतर परिणाम मिला है। जिले में सीबीएसई के 135 स्कूलों के 14640 विद्यार्थी 10वीं में पंजीकृत थे। कोरोना महामारी की वजह से बोर्ड परीक्षा नहीं कराई जा सकी। सीबीएसई के शहर समन्वयक रामानंद चौहान के मुताबिक बोर्ड की ओर से निर्धारित फार्मूले (40 फीसदी प्री बोर्ड, 30 फीसदी अर्द्धवार्षिक परीक्षा, 20 फीसदी आंतरिक मूल्यांकन, 10 फीसदी यूनिट टेस्ट) से परिणाम जारी किया गया है। जिन स्कूलों के इनमें से कोई अंक नहीं थे, उनके कक्षा नौ के परीक्षा के अंक को भी शामिल किया गया है। स्कूलों का परीक्षा परिणाम (विद्यार्थियों के उत्तीर्ण होने का अनुपात) गत वर्षों की अपेक्षा अच्छा रहा है। इस वर्ष कंपार्टमेंट भी कम विद्यार्थियों का आया है।
सीबीएसई 10वीं का परिणाम: उम्मीद के अनुरूप अंक पाकर विद्यार्थी उत्साहित, देखिए स्कूलों के टॉपर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उम्मीद से अधिक अंक मिले
कक्षा नौ में मुझे 96 फीसदी अंक मिले थे। इससे अधिक की ही उम्मीद कक्षा 10वीं में की थी, वही हुआ और 98.6 फीसदी अंक मिल मिले हैं। इससे बेहद खुश हूं। - आद्रा शर्मा, सुमीत राहुल गोयल मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल
परिणाम से संतुष्ट, परीक्षा होनी चाहिए थी
मुझे कक्षा नौ में 88 फीसदी अंक मिले थे, 10वीं में 97.4 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। परिणाम से संतुष्ट हूं। परीक्षा होनी चाहिए थी, उसके लिए वर्ष भर तैयारी की थी।’- अभिनव सिंह सुमीत राहुल गोयल मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल
कक्षा नौ में 98.6 अंक मिले थे। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए और अधिक तैयारी की थी। 99 फीसदी से अधिक लाने का लक्ष्य था, उससे अधिक 99.2 अंक मिले हैं।- मेहुल प्रताप सिंह, गायत्री पब्लिक स्कूल
परीक्षा न देने का मलाल रहेगा
सीबीएसई ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को देखते हुए परीक्षा नहीं कराई। यह उचित भी रहा। तैयारी खूब की थी, इसलिए परीक्षा न देने का मलाल रहेगा। अंक (97.4 फीसदी) संतोषजनक है।- अनुष्का निम, गायत्री पब्लिक स्कूल
सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की छात्रा महक डंग ने 99.4 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। वह अपने स्कूल की टॉपर हैं। वर्ष 2020 में इतने ही अंक प्राप्त कर सिंपकिंस स्कूल की अंजलि शर्मा जिले की टॉपर थीं। डीपीएस के कुल तीन विद्यार्थियों के 90 फीसदी से अधिक अंक हैं। रुद्राक्ष शर्मा ने 99.2 और प्रियांशी मित्तल ने 99 फीसदी अंक हासिल किए है। महक डंग का कहना है कि वह नीट की तैयारी करेंगे। उनकी इच्छा चिकित्सक बनकर देश की सेवा करना है। वह नियमित रूप से 11 से 12 घंटे पढ़ाई करती हैं। इनका परिवार आलोक नगर, जयपुर हाउस में रहता है। पिता राजीव डंग कारोबारी और मां पारुल डंग हैं। अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी 99 फीसदी से अधिक प्राप्त किए हैं। इसमें गायत्री पब्लिक स्कूल के मेहुल प्रताप सिंह 99.2 फीसदी, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल की जान्हवी सिंह, शिवालिक कैंब्रिज कॉलेज के स्पर्श पाराशर, माही इंटरनेशनल स्कूल की माधवी मंगल ने 99 फीसदी अंक प्राप्त किए है। जबकि वर्ष 2020 में 98.4 फीसदी अंकों के साथ जिले में दूसरे स्थान पर काबिज हुए थे।
टॉपर प्राप्तांक (प्रतिशत में) स्कूल
महक डंग 99.4 दिल्ली पब्लिक स्कूल
मेहुल प्रताप सिंह 99.2 गायत्री पब्लिक स्कूल
जान्हवी सिंह 99 प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल
स्पर्श पाराशर 99 शिवालिक कैंब्रिज कॉलेज
माधवी मंगल 99 माही इंटरनेशनल स्कूल
आर्यंश प्रताप 98.8 सरस्वती विद्या मंदिर, कमला नगर
अनुष्का अग्रवाल 98.6 जीडी गोयंका स्कूल
आद्रा शर्मा 98.6 सुमीत राहुल गोयल मेमोरियल स्कूल
मंशा अरोरा 98.6 आर्मी पब्लिक स्कूल
तनिशा सिंह 98.6 कर्नल्स ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल
आर्यन उपाध्याय 98.6 विजया इंटरनेशनल स्कूल
आर्यन त्यागी 98.4 सिम्बोयजिया पब्लिक स्कूल
चारू 98.4 एसजी पब्लिक स्कूल
तुलसी शर्मा 98.2 हिलमैन पब्लिक स्कूल
अर्नव, दिशा शिवानी, सत्यम व प्रखर 98 सिंपकिंस स्कूल
रजत सिंह 97.6 बलूनी पब्लिक स्कूल
दीपांशी 97 होली पब्लिक स्कूल
शिवांग सक्सेना, मारिया मलिक 97 ऑल सेंट्स स्कूल
अश्मित परिहार 96.6 शिवालिक पब्लिक स्कूल
ललित सिंह 96.6 आगरा वनस्थली विद्यालय
हर्षित कुमार 96.5 जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल
हिमांशु फौजदार 96.5 मांगलिक शिक्षा केंद्र
गार्गी शर्मा 96.4 माउंट लिट्रा जी स्कूल
दिव्या अग्रवाल 96.17 सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल, कर्मयोगी, कमला नगर
श्रभ्या गुप्ता 96 टीसा
प्रिया गोयल 96 सेंट एंड्रूजस्कूल, बरौली अहीर
अनुज चौधरी 96 सनफ्लावर पब्लिक स्कूल
हर्ष वर्मा 95.8 मिल्टन पब्लिक स्कूल
कृष गर्ग 95.6 एसएस कान्वेंट स्कूल
अंकित अग्रवाल 95.2 होली पब्लिक जूनियर कॉलेज
प्रियांशी दीक्षित 95 गणेशराम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर
शुभ वर्मा 94.2 आगरा पब्लिक स्कूल, अरतौनी
समृद्धि सिंह 94.6 सेंट मार्क्स पब्लिक स्कूल