फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक ही चिता पर मां-बेटी का अंतिम संस्कार, पास में जली पिता की चिता, छलक आईं लोगों की आंखें

Fri, 03 Jan 2020 11:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 03 Jan 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
Bullion Trader family funeral in mathura
पत्नी-बेटी के साथ बुलियन कारोबारी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के आरएस बुलियन कंपनी के मालिक नीरज अग्रवाल, उनकी पत्नी नेहा अग्रवाल और बेटी धान्या का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को मोक्षधाम में किया गया। मां-बेटी का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर हुआ। मृतक नीरज के बड़े भाई पारस अग्रवाल ने दोनों चिताओं को मुखाग्नि दी। एक साथ कारोबारी और उसकी पत्नी और बेटी की चिता जली तो लोगों के आंसू छलक पड़े। वहीं लोगों ने नीरज के पिता को ढांढस बंधाया।  
Bullion Trader family funeral in mathura
इसी कार में मिले तीनों के शव - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की रात करीब 12:30 बजे नीरज, उनकी पत्नी नेहा, बेटी धान्या की गोली लगने से मौत हो गई थी। वहीं, बेटा शौर्य गंभीर रूप से घायल हो गया था। सभी कार में पड़े मिले थे। बुधवार की रात ढाई बजे पोस्टमार्टम होने के बाद तीनों के शव नीरज के बड़े भाई पारस अग्रवाल के कलाकुंज स्थित आवास पर लाए गए। 
Bullion Trader family funeral in mathura
मृतकों के परिचित - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार की सुबह तक अन्य शहरों से भी रिश्तेदार मथुरा पहुंच गए। तीनों की शव यात्रा कलाकुंज से मोक्षधाम पहुंची। दोपहर में तीनों का अंतिम संस्कार किया गया। मां-बेटी का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया। इस दौरान लोग नीरज के पिता दिनेश अग्रवाल को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bullion Trader family funeral in mathura
मां-बेटी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
परिजनों के अनुसार नेहा अपनी बेटी धान्या को बहुत प्यार करती थी। उसे अपने पास ही रखती थी। वो मां की दुलारी थी। इसलिए एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
Bullion Trader family funeral in mathura
शौर्य का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
नीरज अग्रवाल के बेटे शौर्य का इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा है। गोली शौर्य के चेहरे के आरपार हो गई थी। बुधवार की रात शौर्य का आपरेशन हो गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई। बृहस्पतिवार को परिवार के लोग शौर्य के सकुशल मथुरा पहुंचने के लिए दुआ करते रहे। नीरज के तहेरे भाई कृष्णगोपाल अग्रवाल ने बताया कि ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि शौर्य जल्द ठीक हो जाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed