{"_id":"5db83e468ebc3e01536a1398","slug":"brother-sisters-take-holy-bath-in-yamuna-on-yama-dwitiya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मथुरा में इस मान्यता के साथ मनाया गया भाई दूज का पर्व, देखें आस्था की अद्भुत तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में इस मान्यता के साथ मनाया गया भाई दूज का पर्व, देखें आस्था की अद्भुत तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 29 Oct 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
यमुना में स्नान करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मथुरा में यम द्वितीया (भाई दूज) पर यम की फांस से मुक्ति पाने के लिए श्रद्घालुओं का सैलाब यमुना के घाटों पर उमड़ा। भाई-बहनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर यमुना में डुबकी लगाई। इस दौरान गुजरात, महाराष्ट, मध्य प्रदेश सहित विभिन्न प्रदेशों से आए श्रद्घालुओं की मौजूदगी ने यमुना के घाटों को लघु भारत का रूप दे दिया। बहनों ने भाई को टीका किया और मिठाई खिलाई। साथ ही यमराज और यमुना मां से भाई की लंबी आयु की कामना की।
2 of 7
ऐतिहासिक विश्राम घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार रात लगभग एक बजे से ही भाई-बहनों का यमुना स्नान का दौर शुरू हो गया। मंगलवार सुबह पांच बजते ही विश्राम घाट भीड़ और बढ़ गई। सूर्योदय के बाद भीड़ में बढ़ोत्तरी इस कदर हुई कि सुबह नौ बजे तक घाटों पर स्थान नहीं मिला। बहनों ने भाइयों का हाथ पकड़कर यमुना में डुबकी लगाई।
3 of 7
ऐतिहासिक विश्राम घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
बहनों ने चलनी से यमुना के जल से भाइयों को स्नान कराया। इसके बाद उनका टीका किया। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट किए। स्नान के लिए भीड़ का दबाव विश्रामघाट के साथ स्वामीघाट से लेकर बंगालीघाट तक रहा। इन घाटों पर भीड़ होने के कारण लोगों ने यमुना पार पहुंचकर भी स्नान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
ऐतिहासिक विश्राम घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज और यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यम द्वितीया पर यमुना स्नान का खास महत्व है। कहते हैं कि मथुरा में भाई-बहनों का हाथ पकड़कर किया जाने वाले यमुना स्नान से यमराज की फांस से मुक्ति दिलाता है। इसी मान्यता के साथ देश के विभिन्न राज्यों से आए लोगों ने मंगलवार को यमुना में डुबकी लगाईं।
विज्ञापन
5 of 7
यमराज और यमुना मां के मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
यम द्वितीया पर स्नान के बाद भक्तों ने विश्रामघाट स्थित यमराज और यमुना मां के मंदिर में दर्शन किए। दर्शन के दौरान बहनों ने भाइयों के लिए मंगलकामना की। मंदिर में भारी भीड़ देखी गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।