फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Breaking news: Alerts issued in many districts of UP for bharat bandh including Agra

10 अप्रैल को भारत बंद के ऐलान के बाद यूपी के कई जिलों में अलर्ट, धारा 144 लागू

Tue, 10 Apr 2018 11:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अागरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अागरा Updated Tue, 10 Apr 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
Breaking news: Alerts issued in many districts of UP for bharat bandh including Agra
यूपी में अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
जातिगत आरक्षण और बीती 2 अप्रैल को एससी/एसटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ भारत बंद के दौरान हुई हिंसा के विरोध में सवर्ण और ओबीसी संगठनों ने 10 अप्रैल को भारत बंद का ऐलान किया है। स्थिति को देखते हुए यूपी के कई जिलों में पुलिस और प्रशासन ने अलर्ट जारी कर धारा 144 लागू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रदेश भर में वाहनों की चेकिंग की जा रही है। सभी जगह भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि इस बार किसी भी प्रकार की हिंसा न हो। हालांकि कई सवर्ण और ओबीसी संगठनों ने 10 अप्रैल के आंदोलन को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन


वहीं मथुरा में सवर्णों के बाद रविवार को राजपूत सभा ने भारत बंद का ऐलान कर पुलिस की चिंता को बढ़ा दिया है। साथ ही शहर के सबी व्यापारियों से 10 अप्रैल को अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का आह्वान किया है। साथ ही राजपूत सभा ने अभियान को सफल बनाने के लिए सभा के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजपूत सभा के मथुरा के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह सिकरवार ने बताया 10 अप्रैल को बाजार बंद कराया जाएगा। इसके लिए प्रात: आठ बजे सभी सवर्ण जाति के संगठनों, व्यापारियों के संगठनों से अपील की गई है कि वो कृष्णा प्लाजा कृष्णानगर मांट वाली बगीची के पास सुबह आठ बजे एकत्रित हों।

Breaking news: Alerts issued in many districts of UP for bharat bandh including Agra
पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस और प्रशासन ने मथुरा, आगरा, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कासगंज के अलावा कई जिलों में आंदोलन के ऐलान के बाद अलर्ट जारी कर धारा 144 लागू कर दी है। साथ ही किसी भी तरह के प्रदर्सन और जुलूस पर रोक लगा दी है। 

मथुरा के जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से चौकस है। माहौल खराब करने वालों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा।

वहीं एक दिन पहले आगरा में सवर्ण और ओबीसी हित मोर्चा के पदाधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर अपना आंदोलन स्थगित करने का ऐलान किया था, लेकिन पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। पुलिस ने एहतियातन अलर्ट जारी कर लोगों से प्रदर्शन या किसी भी तरह के जुसूल में शामिल न होने की अपील की है।

Breaking news: Alerts issued in many districts of UP for bharat bandh including Agra
पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि बीती 2 अप्रैल को दलित संगठनों द्वारा किए गए हिंसक प्रदर्शन में 12 लोगों की मौत हुई थी, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए थे। साथ ही उपद्रवियों ने कई वाहनों सहित आगरा में एक पुलिस चौकी को भी आग के हवाले कर दिया था। इस मामले में अब तक आगरा में करीब 300 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार 10 अप्रैल को भारत बंद करने और भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इस काम की पुलिस की साइबर सेल मदद कर रही है। साथ ही किसी भी विवादित पोस्ट को करने वाले के साथ उसे शेयर, लाइक या कमेंट करने वाले पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed