फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृंदावन: चंदन के विशाल रथ पर निकले भगवान रंगनाथ, दर्शन को उमड़े भक्त, नहीं दिखा कोरोना का डर

Mon, 05 Apr 2021 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Apr 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bramhotsava Rath Yatra Of Lord Godarangmannar At Rangji Temple Vrindavan in Mathura
रथ यात्रा में शामिल भक्त - फोटो : अमर उजाला

मथुरा के वृंदावन में श्री रंगनाथ मंदिर के 10 दिवसीय ब्रह्मोत्सव के सातवें दिन ऐतिहासिक रथ मेले का आयोजन किया गया। यह रथ मेला रविवार सुबह 10 बजे शुरू हुआ। भगवान रंगनाथ चंदन की लकड़ी से बने 60 फीट ऊंचे रथ पर विराजमान होकर मंदिर से निकले। ठाकुर जी के दर्शन करने को हजारों भक्त उमड़े।

Bramhotsava Rath Yatra Of Lord Godarangmannar At Rangji Temple Vrindavan in Mathura
भगवान रंगनाथ का रथ खींचने की मची रही होड़ - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण शैली के सबसे विशाल देवालय श्री रंगनाथ मंदिर के ऐतिहासिक रथ मेले में रविवार सुबह हजारों भक्त उमड़ पड़े। ठाकुर रंगनाथ 60 फीट ऊंचे रथ पर विराजमान होकर निकले। रथ यात्रा तीर्थनगरी के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान श्रद्धालुओं में भगवान रंगनाथ का रथ खींचने की होड़ मची रही।  
Bramhotsava Rath Yatra Of Lord Godarangmannar At Rangji Temple Vrindavan in Mathura
कांच के विमान पर विराजे भगवान रंगनाथ - फोटो : अमर उजाला
रथ मेले से पहले शनिवार को होली और फगुआ का आयोजन हुआ। इसमें ठाकुर गोदा रंगमन्नार अपने भक्तों के संग होली खेलने के लिए निकले। ठाकुरजी श्वेत वस्त्र धारण कर कांच के विमान पर विराजमान हुए। इस दौरान मंदिर परिसर रंगनाथ भगवान की जय जयकार से गूंज उठा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bramhotsava Rath Yatra Of Lord Godarangmannar At Rangji Temple Vrindavan in Mathura
भगवान रंगनाथ का रथ - फोटो : अमर उजाला
श्री रंगनाथ मंदिर की मुख्य अधिशासी अधिकारी अनघा श्रीनिवासन ने बताया कि यह उत्सव ब्रह्मा का बनाया उत्सव है। इसीलिए इसे ब्रह्मोत्सव कहते हैं। इस उत्सव में भगवान भक्तों के बीच जाकर दर्शन देते हैं। इस बार ब्रह्मोत्सव (रथ का मेला) 29 मार्च से शुरू हुआ, जो 10 दिन तक चलेगा।
विज्ञापन
Bramhotsava Rath Yatra Of Lord Godarangmannar At Rangji Temple Vrindavan in Mathura
कई भक्त बिना मास्क के दिखे - फोटो : अमर उजाला
श्री रंगनाथ मंदिर के ब्रह्मोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं में कोरोना का डर दिखाई नहीं दे रहा है। रथ मेले में कई श्रद्धालु बिना के मास्क के दिखे। उचित दूरी का पालन भी नहीं किया गया। यह हालत तब है जब एक दिन पहले मथुरा में 51 मरीज मिले। इनमें सबसे ज्यादा 11 मरीज वृंदावन में मिले।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed