फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रंप का दौरा: स्वागत में आए चार कलाकारों को लेकर बड़ा खुलासा, संस्कृति विभाग को भेजी रिपोर्ट

Fri, 28 Feb 2020 09:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Feb 2020 09:09 AM IST
विज्ञापन
big reveals about four artists who came to welcome Donald Trump in agra
ट्रंप का स्वागत करते कलाकार (फाइल) - फोटो : Amar Ujala
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने नृत्य प्रस्तुत करने आए महोबा के चार कलाकारों के खिलाफ बलवे और मारपीट के केस दर्ज मिले। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने ट्रंप के सामने जाने से पहले ही रोक लिया था। खेरिया एयरपोर्ट में प्रवेश करने से पहले ही इन्हें धर्मशाला भेज दिया गया। अब इसकी रिपोर्ट संस्कृति विभाग को दी गई है।
big reveals about four artists who came to welcome Donald Trump in agra
कलाकार - फोटो : Amar Ujala
ट्रंप को भारतीय संस्कृति से रूबरू कराने के लिए मथुरा, महोबा, वाराणसी, अयोध्या सहित प्रदेश भर से 3000 कलाकार बुलाए गए थे। इनमें से 310 को खेरिया एयरपोर्ट पर प्रस्तुति देनी थी। पुलिस ने 306 को प्रवेश दिया, इन्होंने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया लेकिन चार को रोक लिया। ऐसा एहतियात के तौर पर किया गया। 
big reveals about four artists who came to welcome Donald Trump in agra
बोत्रे रोहन प्रमोद, एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि वेरिफिकेशन डेस्क ने इनके बारे में रिपोर्ट दी कि इन पर केस दर्ज हैं। महोबा पुलिस से इसकी जानकारी ली गई। पुष्टि होने पर इन्हें रोक लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
big reveals about four artists who came to welcome Donald Trump in agra
स्कूली बच्चे - फोटो : Amar Ujala
दो स्कूल ड्राइवरों भी बदला गया
ट्रंप के रूट पर 11 हजार स्कूली बच्चे हाथों में राष्ट्रध्वज लेकर खड़े हुए थे। ये स्कूल बसों से पहुंचे थे। पुलिस ने ड्राइवरों का भी सत्यापन किया। दो ड्राइवरों के खिलाफ भी मारपीट, अपशब्द कहने, धमकी देने के केस दर्ज मिले। इन्हें ऐन वक्त पर हटाकर इनकी जगह दूसरे ड्राइवर रखे गए।
विज्ञापन
big reveals about four artists who came to welcome Donald Trump in agra
मयूर नृत्य करते कलाकार - फोटो : Amar Ujala
25 हजार लोगों का किया गया सत्यापन
खेरिया से ताज तक के 25 हजार लोगों का सत्यापन किया। इनके बारे में न केवल जानकारी ली बल्कि इनसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड आदि पहचान पत्र भी लिए गए। जिनके खिलाफ एनसीआर भी दर्ज मिली, उनके घरों पर सख्त पहरा रखा गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed