फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरसाना की लठामार होली: ब्रज में छाया रंगोत्सव का उल्लास, राधारानी के गांव में बरसेंगी प्रेमपगी लाठियां

Fri, 11 Mar 2022 04:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Mar 2022 04:02 PM IST
विज्ञापन
barsana holi 2022 lathmar holi will held in barsana today
ब्रज में रंगोत्सव के रंग - फोटो : अमर उजाला

ब्रज में लड्डू होली के साथ रंगोत्सव का उल्लास चरम पर पहुंच गया है। मथुरा के बरसाना में विश्व प्रसिद्ध लठामार होली की धूम मची हुई है। आज बरसाना की राधारानी स्वरूप गोपियां नंदगांव के हुरियारों पर प्रेमपगी लाठियां बरसाएंगी। लाठियों संग होली के रंग बरसेंगे। इसे लेकर शुक्रवार सुबह से राधानगरी में उत्साह और उल्लास छाया हुआ है। इस अनूठी परंपरा का साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु बरसाना पहुंच गए हैं। ब्रज में उत्सव का माहौल है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से जगह-जगह रंगोत्सव के तहत आयोजन हो रहे हैं। इसमें लोक कलाकार ब्रज की संस्कृति के रंग बिखेर रहे हैं।

barsana holi 2022 lathmar holi will held in barsana today
ब्रज में रंगोत्सव के रंग - फोटो : अमर उजाला
नंदगांव के हुरियारों को गुरुवार को बरसाना में होली खेलने का निमंत्रण भेजा गया। न्योता मिलने के बाद हुरियारे अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए। शुक्रवार को बरसाना प्रस्थान से पूर्व गोस्वामीजनों द्वारा चौपाई निकाली गई। इधर, रंगोत्सव में पूरा बरसाना झूम रहा है।  
barsana holi 2022 lathmar holi will held in barsana today
नंदगांव के हुरियारे (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
नंदगांव के हुरियारे बरसाना जाते समय संकेतवट मार्ग से प्रियाकुंड पहुंचेंगे। जहां बरसाना के लोग उनकी अगवानी भांग-ठंडाई और रंग-गुलाल आदि लगाकर करेंगे। शाम को करीब साढ़े चार बजे रंगों की होली खेली जाएगी। समाज गायन के बाद रंगीली चौक पर लठामार होली का आयोजन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
barsana holi 2022 lathmar holi will held in barsana today
ब्रज की लठामार होली - फोटो : अमर उजाला
हंसी, ठिठोली, गाली, अबीर-गुलाल और लाठियों से खेली जाने वाली इस अनूठी होली को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु बरसाना पहुंच गए हैं। सुबह से ही राधारानी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। पूरा बरसाना राधे-राधे के जयकारों से गूंज रहा है। 
विज्ञापन
barsana holi 2022 lathmar holi will held in barsana today
लाडली जी मंदिर में छाया उल्लास - फोटो : अमर उजाला
बरसाना में विश्व प्रसिद्ध लठामार होली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे बरसाना कस्बे में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा 24 से ज्यादा स्थानों पर पार्किंग भी बनाई गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed