फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: 'कृष्ण की नगरी' में गूंजा सबसे प्यारा नबी हमारा, आंख का तारा नबी हमारा...

Mon, 11 Nov 2019 12:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 11 Nov 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Barawafat Julus in Mathura Muslim Celebrate Festival
जश्न-ए-ईदमिलादुन्नबी का जुलूस - फोटो : अमर उजाला
शहर में जश्न-ए-ईदमिलादुन्नबी का जुलूस रविवार को शान-ओ-शौकत के साथ निकाला गया। बच्चे और युवा सबसे प्यारा नबी हमारा, आंख का तारा नबी हमारा... आदि हम्द और नात पढ़ते चल रहे थे। जगह-जगह विभिन्न संगठनों ने जुलूस का इस्तकबाल किया। इसे देखने के लिए छतों पर लोग खड़े थे। जहां से भी जुलूस निकला लोगों ने फूल बरसाए। इस दौरान कदम-कदम पर पुलिस सतर्क नजर आई।
Barawafat Julus in Mathura Muslim Celebrate Festival
मथुरा में निकला जश्न-ए-ईदमिलादुन्नबी का जुलूस - फोटो : अमर उजाला
रविवार को फर्ज के समय से माहौल रुहानी हो गया। फज्र की नवाज हुई। इमाम ने मुहम्मद साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की। इसके बाद लोग अपने घरों में पहुंचे और जुलूस की तैयारियों में जुट गए। युवाओं ने मोहल्ले से कारवां को सजाया और संवारा। इसके बाद दोपहर 12 बजे से जुलूस का सिलसिला शुरू हुआ। 
Barawafat Julus in Mathura Muslim Celebrate Festival
जुलूस को देखने के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
जगह-जगह से एकत्रित होकर दावते इस्लामी मरकज मनोहरपुरा वाली मस्जिद जेवा में एकत्रित हो गए। दिल में रसूल की मोहब्बत और लबों पर दुरुद-ओ-सलाम पढ़ते हुए और भाईचारगी का पैगाम देते हुए जुलूस में शामिल लोग यहां से चले। मैजिक और अन्य वाहनों पर सवार बच्चे और युवा नात शरीफ पढ़ रहे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Barawafat Julus in Mathura Muslim Celebrate Festival
जुलूसे मिलाद यानि मदनी जुलूस निकाला गया - फोटो : अमर उजाला
चारों तरफ नूर ही नूर बरस रहा था। मनोहरपुरा मस्जिद पर भूतेश्वर, सदर बाजार, जय सिंहपुरा, डीग गेट, भरतपुरगेट, घीया मंडी, औरंगाबाद और जहां-जहां मुस्लिम बस्ती थीं सब स्थानों से जुलूसों ने आमद कराई। दावते इस्लामी के बैनर तले जुलूसे मिलाद यानि मदनी जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन
Barawafat Julus in Mathura Muslim Celebrate Festival
जुलूसे मिलाद - फोटो : अमर उजाला
जुलूस भरतपुरगेट से घीया मंडी खारी कुंआ चौक के चौराहे पर पहुंचा। वहां रुक कर जुलूस के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इमरान कादरी अत्तारी ने पुलिस प्रशासन का शुक्रिया अदा किया। जुलूस में आने वालों का शुक्रिया कहा। देश मेें अमन और चैन से रहने की अपील की। दावते इस्लामी के मेंबरान में मुहम्मद आरिफ अत्तारी, हाजी शाहिद अत्तारी, मुजीब रहमान अत्तारी, मोहसिन अत्तारी, रिजवान अत्तारी, हाजी रईस अत्तारी, अकरम अत्तारी, शानू अत्तारी, सोहिब अत्तारी शाही मस्जिद इमाम और शहर की मस्जिदों के  इमाम और अवाम ने जुलूस में शिरकत की। आरिफ अत्तारी द्वारा दुआ कराई गई। अध्यक्ष हाजी इमरान कादरी अत्तारी ने सभी का शुक्रिया अदा किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed