फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vrindavan: ठाकुर बांकेबिहारी का प्राकट्योत्सव आज, बाहरी वाहनों का प्रवेश बंद, पुलिस ने बनाई नई व्यवस्था

Mon, 28 Nov 2022 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 28 Nov 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
banke bihari prakatyotsav entry of outside vehicles closed police made new arrangement
वृंदावन मार्ग का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मथुरा वृंदावन में सोमवार को ठाकुरजी के प्राकट्योत्सव को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई है। इसके तहत वृंदावन में बाहरी वाहनों के प्रवेश रोक दिया गया। यह व्यवस्था देर शाम तक लागू रहेगी। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह के अनुसार छटीकरा-वृदांवन मार्ग पर मल्टीलेवल पार्किंग, यमुना एक्सप्रेस वे से वृंदावन के लिए आने वाले वाहन दारुख पर्किंग, पानीघाट तिराहे पर वाहनों को रोक दिया जाएगा।

यहां रहेगी पार्किंग

मथुरा से आने वाले वाहनों को पागल बाबा मंदिर के पास नगर निगम की पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे। छटीकरा वृंदावन मार्ग पर माता वैष्णो देवी मंदिर के सामने , मल्टीलेवल पार्किंग, अन्नपूर्णा पार्किंग, प्रेम मंदिर के पीछे सुनरख तिराहा मोड़ पर  पार्किंग बनाई गई है। स्थानीय नागरिक अपना पहचान पत्र दिखाकर अपने निवास के लिए जा सकते हैं। आपातकालीन वाहनों पर कोई भी प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

ये भी पढ़ें - Mathura: हेमा मालिनी ने किया तीरंदाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन, बोलीं- अर्जुन की तरह कमाल करेंगी बेटियां
 
banke bihari prakatyotsav entry of outside vehicles closed police made new arrangement
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

पंचामृत अभिषेक से होगी प्राकट्य महोत्सव की शुरूआत 

 जन जन के आराध्य ठाकुर श्रीबांके बिहारी महाराज का प्राकट्य महोत्सव सोमवार को बिहार पंचमी के रूप में मनाया जाएगा। महोत्सव के कार्यक्रमों की शुरूआत सोमवार पंचामृत अभिषेक के साथ सुबह 5 बजे निधिवन स्थित बिहारीजी की प्राकट्य स्थली से होगी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में भक्त रविवार को ही पहुंच गए।  निधिवन से लेकर ठा. श्रीबांकेबिहारी मंदिर तक प्राकट्य उत्सव की सभी तैयारियां रविवार को पूरी कर लीं गईं। ठाकुर बांकेबिहारी का प्राकट्योत्सव सोमवार को वृंदावन में बधाई महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। निधिवन के सेवायत भीकचंद्र गोस्वामी ने बताया कि शोभायात्रा में संतों की मंडली, हरिदास संप्रदाय की संकीर्तन मंडली व बाहर से आए बैंड विशेष आकर्षण का केंद्र होंगा। 
banke bihari prakatyotsav entry of outside vehicles closed police made new arrangement
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

ठाकुरजी धारण करेंगे विशेष पोशाक 

बिहार पंचमी पर ठाकुर बांकेबिहारी का अभिषेक होता है। इस दिन ठाकुरजी जी विशेष पीले रंग की पोशाक धारण करेंगे। इस पोशाक की कीमत 2 लाख रुपये बताई गई है। सेवायत प्रह्लाद वल्लभ गोस्वामी ने बताया कि ठाकुरजी को केसरयुक्त मूंग की दाल का हलवा भी निवेदित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
banke bihari prakatyotsav entry of outside vehicles closed police made new arrangement
निधिवन - फोटो : Istock

हरिदास देंगे लाड़ले को शुभकामना

 बिहारीजी के प्राकट्य उत्सव के लिए निधिवन में खास तैयारी चल रही है। यहां मंदिर को सजाने के लिए देशी और विदेशी फूल मंगाए गए हैं। करीब 500 किलो फूल से मंदिर को सजाया जाएगा। इसके अलावा मंदिर में आकर्षक लाइट भी लगाई जाएगी। मंदिर को सजाने के लिए देसी विदेशी फूल मंगाए गए हैं। सोमवार को सुबह 5 बजे निधिवन स्थित भगवान बांके बिहारी की प्रकट्य स्थली का पंचामृत अभिषेक किया जायेगा। भगवान बांके बिहारी के प्रकट्य स्थली का पंचामृत अभिषेक 350 किलो दूध, 150 किलो दही के अलावा बुरा,शहद और घी से किया जाएगा। सुबह स्वामी हरिदास आगरा, नागपुर, पुणे, मथुरा और वृंदावन के बैंडों की भक्तिमय संगीत के बीच शोभायात्रा के साथ बांके बिहारी मंदिर जाएंगे। जहां वह अपने लाडले बांके बिहारी जी को जन्म दिन की शुभकामना देंगे। शाम को निधिवन में भव्य भजन संध्या होगी।
विज्ञापन
banke bihari prakatyotsav entry of outside vehicles closed police made new arrangement
निधिवन - फोटो : Istock

शोभायात्रा में रहेगी सुरक्षा 

प्राकट्य महोत्सव के दौरान नगर में निकाली जाने वाली शोभायात्रा में सुरक्षा के इंतजाम रहेंगे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस फोर्स रहेगी। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने कहा कि मंदिर के सुरक्षाकर्मी भी शोभायात्रा के साथ चलेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed