फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीएएमएस प्रकरण: छात्र नेता के घर पर एसटीएफ की दबिश, चल सकता है बुलडोजर

Sun, 11 Sep 2022 12:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Sep 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
bams exam copies case STF raid on student leader's house
छात्र नेता के घर पहुंची एसटीएफ - फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएएमएस) की परीक्षा में कापियां बदलने का मुख्य आरोपी छात्र नेता राहुल पाराशर फरार हो गया है। एसटीएफ ने शनिवार को उसके केके नगर स्थित घर पर दबिश दी। वहां पर ताला लगा मिला। एसटीएफ के सूत्रों ने बताया कि आरोपी जल्द पकड़ में नहीं आया तो उसके घर पर बुलडोजर चल सकता है। 

7 बजे पहुंची टीम

शनिवार शाम तकरीबन 7 बजे एसटीएफ की टीम आरोपी के घर पहुंची थी। घर में परिवार का कोई व्यक्ति नहीं मिला। इस पर पड़ोसियों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई बोलने के लिए तैयार नहीं हुआ। टीम ने आरोपी के परिचित, दोस्त और रिश्तेदारों के बारे में जानकारी जुटाई है। यह भी पता किया कि परिवार के लोग कब से गए हैं? सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तारी नहीं होने पर उस पर इनाम घोषित कराया जाएगा। इसके बाद बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी।
bams exam copies case STF raid on student leader's house
पूछताछ करती एसटीएफ - फोटो : अमर उजाला

पांच कर्मचारियों से दो घंटे तक पूछताछ, फाइलें नहीं देख पाए

एसटीएफ के एसपी राकेश यादव और सीओ उदय प्रताप विश्वविद्यालय में पहुंचे। महीने का द्वितीय शनिवार होने से विश्वविद्यालय में कर्मचारी कम आए थे। परीक्षा विभाग के 5 कर्मचारी मिले। टीम ने 2 घंटे तक उनसे पूछताछ की। परीक्षा कार्य कौन-कौन देखता है? कितने कर्मचारी लगे हैं? कार्य कैसे संपन्न कराया जाता है... सवाल किए। उनके मोबाइल नंबर भी लिए गए हैं। कर्मचारियों के नहीं आने की वजह से टीम फाइलें नहीं देख सकी। सोमवार को एक बार फिर टीम पहुंचेगी।
bams exam copies case STF raid on student leader's house
विश्वविद्यालय पहुंची एसटीएफ - फोटो : अमर उजाला

नंबर पर छह लोगों ने किया कॉल, भ्रष्टाचार की शिकायत

एसटीएफ ने गोपनीय सूचना देने के लिए मोबाइल नंबर 9454402276, टेलीफोन नंबर 0562-2211975 और ईमेल आईडी agra@upstf.com जारी की है। दोनों नंबर पर अब तक 6 कॉल आ चुकी हैं। सूत्रों ने बताया कि कॉल पर लोगों ने विश्वविद्यालय में फैले भ्रष्टाचार के विषय में अहम जानकारी दी है। कॉलेज और विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के उत्पीड़न की भी शिकायत की हैं। नकल और परीक्षा में पास कराने के ठेके के बारे में बताया है। एसटीएफ के पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में कुछ लोग पहुंचे। उन्होंने छात्रों के उत्पीड़न के बारे में बताया है। इस शिकायत को अलग से देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
bams exam copies case STF raid on student leader's house
विश्वविद्यालय पहुंची एसटीएफ - फोटो : अमर उजाला

दो लोगों को थाना हरीपर्वत पुलिस ने किया था गिरफ्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कॉपियां बदलने का मामला 27 अगस्त को सामने आया था। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया। इसमें राहुल पारशर का नाम सामने आया था। उसको मुख्य आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने टेंपो चालक देवेंद्र को जेल भेजा था। बाद में डॉ. अतुल यादव को गिरफ्तार किया। देवेंद्र से कॉपियों के गायब बंडल को बरामद किया था। दूसरा मुकदमा भी लिखा गया। 14 छात्रों की कॉपियां बदलने का मामला सामने आया। मामले की जांच के लिए एसएसपी ने एसआईटी का गठन किया था। इसमें एसपी सिटी, एएसपी हरीपर्वत सहित अन्य पुलिस निरीक्षक शामिल किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने एसटीएफ को जांच दी थी। इसके लिए विश्वविद्यालय में ही कार्यालय खोला जाना है।
विज्ञापन
bams exam copies case STF raid on student leader's house
एसटीएफ - फोटो : अमर उजाला

राहुल की गिरफ्तारी के प्रयास कर रहे

एसटीएफ एसपी राकेश कुमार यादव ने बताया कि छात्र नेता राहुल पाराशर की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के कर्मचारियों से पूछताछ की गई है। कई जानकारी मिली हैं। इन पर टीम कार्य कर रही है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed