फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mathura: बांकेबिहारी मंदिर से गुम हुए बालगोपाल नहीं मिले, महिला श्रद्धालु ने खाना छोड़ा, तबीयत बिगड़ी

Thu, 28 Jul 2022 11:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Jul 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
Balagopal missing from Banke Bihari temple was not found devotee left food
मोबाइल पर बाल गोपाल की तस्वीर देखतीं शशि - फोटो : अमर उजाला

मथुरा वृंदावन में बीते सात दिन पूर्व गुम हुए बाल गोपाल का पता न लगने से भक्त शशि सिंह ने खाना छोड़ दिया है। परिवार ने गुम हुए बाल गोपाल की जानकारी करने के पूरे प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है। परिवार में वियोग का माहौल है। अपने लाला बाल गोपाल के न मिलने से शशि सिंह न तो सही प्रकार से खा रहीं हैं और न उन्हें रात में नींद ही आ रही है। परिवार के अन्य लोग भी बाल गोपाल के गुम होने से परेशान हैं और उन्हें खोजने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं। परिवार के लोगों ने पोस्टर भी छपवाएं हैं और उन्हें बांटा जा रहा है। इधर, परिवार के लोगों ने बांकेबिहारी मंदिर के पास भी बैनर लगाकर बाल गोपाल के गुम होने की सूचना दी है।  वहीं महिला श्रद्धालु ने इश्तिहार देकर बालगोपाल को खोजने वाले को 10 हजार रुपये तक का इनाम देने की घोषणा की है।

Balagopal missing from Banke Bihari temple was not found devotee left food
मोबाइल पर बाल गोपाल की तस्वीर देखतीं शशि - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद के टूंडला निवासी शशि सिंह के परिवार ने 21 जुलाई को ठाकुर बांकेबिहारी महाराज का फूलबंगला और भोग प्रसादी कराया था। फूलबंगले में विराजे ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए शशि अपने बाल गोपाल को भी मंदिर ले गईं। उनके गोपाल वहां से गुम हो गए।

Balagopal missing from Banke Bihari temple was not found devotee left food
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

बाल गोपाल को उन्होंने मंदिर में कई जगह खोजा लेकिन सफलता नहीं मिली। काफी खोजबीन करने के बाद जब उनके बाल गोपाल नहीं मिले तो परिवार की जिद पर वह फ्लैट पर लौट तो आईं, लेकिन उनका मन बाल गोपाल में लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Balagopal missing from Banke Bihari temple was not found devotee left food
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

शशि सिंह के बेटे अनिरुद्ध ने बताया कि उनकी मां की तबीयत सही नहीं है। जब से उनके बाल गोपाल गुम हुए हैं वो अपनी सुधबुध खो बैठीं हैं। पूरे परिवार में वियोग का वातावरण है। लोगों से बाल गोपाल को लौटा देने की अपील कर रहे हैं।

विज्ञापन
Balagopal missing from Banke Bihari temple was not found devotee left food
लड्डू गोपाल - फोटो : अमर उजाला

करीब आठ वर्षों से पति और बेटे के साथ वृंदावन में निवास कर रहीं शशि सिंह ने बताया कि वह बालगोपाल को 27 साल पहले अपने घर लेकर आईं और मंदिर में विराजमान किया। उसी दिन के बाद उन्होंने अपने बालगोपाल को एक पल के लिए भी अपने से दूर नहीं किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed