फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एटाः कूलर की आवाज में दब गईं फायर की आवाज और महिला अफसर की चीखें

Wed, 07 Aug 2019 12:54 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 07 Aug 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Apo Nutan Yadav Shot Dead in Home Update News in Hindi
नूतन यादव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सहायक अभियोजन अधिकारी नूतन यादव की हत्या की जानकारी पड़ोसियों को भी सुबह ही हुई। लोगों को जानकारी हुई कि पांच गोलियां चलाई गईं। इस पर हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल था कि पांच गोलियां चलीं तो उनकी आवाज भी आई होगी। आखिर कैसे पांच फायर होने के बाद भी किसी ने आवास नहीं सुनी, यह भी चर्चा का विषय रहा। पुलिस ने आसपास के लोगों से इस संबंध में जानकारी भी की। पड़ोसियों ने बताया कि उन्हें हत्या की जानकारी सुबह ही हुई है। रात में कूलर चलते रहते हैं इसके चलते आवाज नहीं आई होगी। यहां यह बात समझने वाली है कि नूतन के आवास के सामने खाली मैदान पड़ा है।
Apo Nutan Yadav Shot Dead in Home Update News in Hindi
हत्या के बाद छानबीन के लिए पहुंचे पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
नूतन यादव महिला थाना कंपाउंड में बने आवासों में से एक आवास पर रहतीं थीं। आवास के आसपास ज्यादातर दरोगा या पुलिस कर्मियों के ही परिवार रहते हैं। सुबह जैसे ही हत्या की जानकारी हुई तो शहर में यह चर्चा आग की तरह फैल गई कि महिला थाना कंपाउंड में हत्या हुई है। लोगों ने इस पर टिप्पणी भी कि थाना कंपाउंड में हत्या हो रही है तो शहर के लोग खुद को कैसे सुरक्षित समझें। वहीं आईजी ने भी यह बात कही कि थाना कंपाउंड में बने आवास में हत्या होना बेहद चिंता का विषय है।
 
Apo Nutan Yadav Shot Dead in Home Update News in Hindi
महिला की हत्या के बाद तलाशी लेते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
आसपास के लोगों से बातचीत में यह बात सामने आई कि नूतन बेहद सीमित व्यवहार रखतीं थीं। वह किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करतीं थी। आसपास की महिलाओं ने बताया कि उनकी नूतन से कभी बात नहीं होती थी। वह अपनी स्कूटी से सुबह कार्यालय चली जातीं थी और शाम को वापस आकर कमरे में ही रहतीं थीं। उनकी पड़ोस की आंटी से जरूर थोड़ी बहुत बात होती थी। जिन्हें नूतन ने धनपाल के बारे में बताया था कि वह उनका चाचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apo Nutan Yadav Shot Dead in Home Update News in Hindi
घर से पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
नूतन अपने भाई के साथ एटा में रहतीं थी। उनका भाई राघवेंद्र उर्फ लालू एटा में रहकर सिविल सर्विस और पुलिस की तैयारी कर रहा था। उसे किताबों की जरूरत पड़ी तो वह दो दिन पहले ही किताबें लेने के लिए अपने घर आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के गांव खुशहालपुर गया था। राघवेंद्र को बुलाने के लिए नूतन ने फोन भी किया था लेकिन किसी काम के चलते वह नहीं आ सका। राघवेंद्र की मौजूदगी में धनपाल वहां नहीं आता था। सभी यह कह रहे थे कि भाई होता तो नूतन की जान बच जाती।
विज्ञापन
Apo Nutan Yadav Shot Dead in Home Update News in Hindi
आवास के बाहर से अंदर आने वाले रास्ते को यलो टेप से सुरक्षित कर दिया गया - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को जब जानकारी मिली तो पुलिस को घटना का अंदाजा नहीं था। लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घटना स्थल देख सहम गई। मौके से कारतूस मिलने की जानकारी होते ही पुलिस ने सभी को घटनास्थल से हटा दिया। इसके बाद आवास के बाहर से अंदर आने वाले रास्ते को यलो टेप से सुरक्षित कर दिया गया और जाने जाने वाले लोगों को बाहर ही रोक दिया गया। इसके बाद किसी को भी घटना स्थल तक नहीं जाने दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed