फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सबसे प्यारी मेरी मां- मां की ममता को चित्रों में उकेरकर दी प्यार करने की सीख, देखें तस्वीरें

Thu, 09 May 2019 09:40 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 09 May 2019 09:40 PM IST
विज्ञापन
Aparajita 100 Million Smiles honors to mothers by school children in mathura before mother's day
पेटिंग दिखाती छात्रा - फोटो : अमर उजाला
मां को नाराज करना इंसान तेरी भूल है, मां के कदमों की मिट्टी जन्नत की धूल है आदि नारों के बीच गोवर्धन में छात्राओं ने सबसे प्यारी मेरी मां अभियान में भाग लिया। छात्राओं ने मां की ममता और प्यार-दुलार को लेकर पेंटिंग बनाई। शालिनी भारद्वाज एवं कमलेश वर्मा के निर्देशन में बच्चों ने पेंटिंग बनाई व रंगोली सजाई। बच्चों की पेंटिंग का निर्णय पूर्व प्रवक्ता मधुसूदन कौशिक ने किया। मां की सबसे अच्छी पेंटिंग बनाने पर बच्चों को सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक दिलीप शर्मा ने जताया। 

 
Aparajita 100 Million Smiles honors to mothers by school children in mathura before mother's day
छात्राओं ने बनाई रंगोली - फोटो : अमर उजाला
सबसे प्यारी मेरी मां अभियान में बालिकाओं में रेखा, भावना, कुमकुम, मीनू, नीतू, आशा, ममता, पूनम, पायल, भारती, शालू ओमवती आदि ने रंगोली सजाई। पेंटिंग में भारती ने प्रथम, कुलदीप ने द्वितीय व विसाखा तृतीय रही। अभियान में प्रधानाचार्या पूर्णिमा कौशिक, सीमा भारद्वाज, भावना, अर्चना भट्ट, रुचि, रोमिता, पूनम तिवारी, मनीषा आदि का सहयोग रहा। गोवर्धन में सबसे प्यारी मेरी मां अभियान में प्रधानाचार्या पूर्णिमा कौशिक ने कहा कि बच्चे मां को प्यार करने की सीख दे रहे हैं। अमर उजाला का अभियान जागरूक करने के लिए हैं। मां का प्यार कभी भी कम नहीं होता है।
Aparajita 100 Million Smiles honors to mothers by school children in mathura before mother's day
ससबसे प्यारी मेरी मां अभियान के तहत गोष्ठी - फोटो : अमर उजाला
गांव पांडल के दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में सबसे प्यारी मेरी मां अभियान के तहत गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने मां के प्यार को लेकर गीत व नाटक की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष थान सिंह कुंतल ने कहा कि मेरी शब्द में अपनत्व की भावना छिपी है। इसे व्यवहार में लाना है। अपनी जीवनचर्या में मां के सम्मान को शामिल करना है। प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार पांडेय ने अतिथियों का आभार जताया। छात्रा ज्योति चौधरी, वर्षा, काजल, रोशनी, पायल चौधरी ने मेरी मां को भूल जाना गीत की प्रस्तुति दी। राजकुमार शर्मा, जितेंद्र सिंह काला, भूपेंद्र कुमार शर्मा, प्रशांत उपाध्याय आदि थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aparajita 100 Million Smiles honors to mothers by school children in mathura before mother's day
गाोष्ठी में उपस्थित महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
सौंख में अमर उजाला अभियान सबसे प्यारी मेरी मां के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय श्यौवा में मदरर्स डे की पूर्व संध्या पर माताओं को सम्मानित किया गया। महिलाओं ने अपने-आप को मां बनने पर सौभाग्यशाली बताया। शिक्षिका गायत्री प्रजापति ने कहा कि माताएं अपने बच्चों को संस्कारवान बनाएं। ऐसे बच्चे माताओं का सम्मान करेंगे। इसी के चलते महिलाओं को सम्मान मिला है। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका सुमन गौतम, बीना कुमारी, सरोज देवी, पुष्पलता गोस्वामी, सौमोती देवी, बेबी, दुलारी देवी,  विमला, गीता, कुसमा, सुनीता चौधरी, कंचन कुमारी, शीला देवी, पुष्पा, गुड्डी, धन्नो, राजकुमार चौधरी, विकास यादव, सुमित आदि उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
Aparajita 100 Million Smiles honors to mothers by school children in mathura before mother's day
रंगोली और चित्र से दिया मां के प्यार का संदेश - फोटो : अमर उजाला
मांट में अमर उजाला द्वारा चलाए जा रहे मेरी प्यारी मां अभियान के तहत गांव जाबरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों ने मां को सम्मानित किया। बच्चों ने अपनी-अपनी मां को तिलक लगा कर माला पहनाई। शिक्षिका ने बच्चों से कहा कि वे प्रति दिन प्रात: मां-बाप के पैर छूएं। इस सम्मान से माताओं की आंखों में आंसू आ गए और कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ स्कूल में संस्कार भी सिखाने चाहिए। प्रधानाध्यापिका शैली यादव ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुबह उठ कर अपने माता-पिता के पैर छूने चाहिए। इस मौके पर रविता, कुसुमा, गुलकंदी, शशि, रुकसाना, पूजा उपस्थित रहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed