फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनामिका प्रकरण: फर्जी शिक्षिका को मिलती थी आधी से भी कम सैलरी, बाकी रुपये कौन लेता था ?

Sat, 13 Jun 2020 05:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Jun 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
anamika shukla case mastermind paid half salary to fake teachers
आरोपी फर्जी शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला
अनामिका शुक्ला के नाम से प्रदेशभर में हुए फर्जीवाड़े में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। अंबेडकर नगर में पढ़ाने वाली फर्जी शिक्षिका अनीता को आधी से भी कम सैलरी मिलती थी। बाकी रुपये जालसाज पुष्पेंद्र लेता था। इसका खुलासा मैनपुरी से उसकी गिरफ्तारी होने के बाद हुआ। बेवर की रहने वाली अनीता ने अनामिका शुक्ला के अभिलेखों से कस्तूरबा गांधी विद्यालय में नौकरी पाई थी। 
anamika shukla case mastermind paid half salary to fake teachers
पुलिस हिरासत में शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला
फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद अंबेडकर नगर पुलिस को वहां अनामिका शुक्ला के नाम से तैनात फर्जी शिक्षिका का पता चला। पुलिस ने उसके बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि मैनपुरी जिले के बेवर की अनीता अनामिका नाम से नौकरी कर रही है। इसके बाद बेवर थाना पुलिस की मदद से अंबेडकर नगर पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया और ले गई। 
anamika shukla case mastermind paid half salary to fake teachers
फर्जी शिक्षिकाएं - फोटो : अमर उजाला
अनीता ने बताया कि वर्ष 2017 में उसके पति कप्तान सिंह की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। मार्च 2019 में बेवर में उसकी मुलाकात पुष्पेंद्र नाम के व्यक्ति से हुई। वो कहां का रहने वाला है यह उसे नहीं मालूम। मुलाकात के 20 दिन बाद उसने बातचीत कर आंबेडकर नगर के कस्तूरबा विद्यालय में विज्ञान शिक्षिका के पद पर नौकरी दिला दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
anamika shukla case mastermind paid half salary to fake teachers
पुष्पेंद्र का भाई जसवंत गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
अनीता अंबेडकर नगर में ही रहकर नौकरी करने लगी। मानदेय के रूप में उसको पुष्पेंद्र ही नकद 10 हजार रुपया दिया करता था, जबकि 22 हजार रुपये मानदेय मिलता है। अनीता ने बताया कि बाकी मानदेय के लिए उसने पुष्पेंद्र को कई बार फोन भी किया, उसने फोन रिसीव नहीं किया। 
विज्ञापन
anamika shukla case mastermind paid half salary to fake teachers
जालसाज जसवंत - फोटो : अमर उजाला
हो सकता है अनीता की तरह अन्य फर्जी शिक्षिकाओं को भी जालसाज आधा मानदेय देता हो। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इसका पता जालसाज पुष्पेंद्र की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगा। उसकी गिरफ्तारी के लिए कासगंज के साथ बाकी जिलों की पुलिस भी जुटी हुई है। उसका बड़ा भाई जसवंत मैनपुरी से गिरफ्तार हो चुका है। यह भी फर्जी शिक्षक था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed