{"_id":"62e2afcdb849194dd10941a8","slug":"amar-ujala-police-ki-pathshala-held-in-gaytri-public-school-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Police Ki Pathshala : आगरा के एसपी सिटी और सीओ ने छात्र-छात्राओं को दिए आत्मसुरक्षा के मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Police Ki Pathshala : आगरा के एसपी सिटी और सीओ ने छात्र-छात्राओं को दिए आत्मसुरक्षा के मंत्र
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 28 Jul 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस की पाठशाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बृहस्पतिवार को आगरा के गायत्री पब्लिक स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में मुख्य अतिथि एसपी सिटी विकास कुमार ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षा के मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि किसी तरह की समस्या है तो हेल्पलाइन 1090 पर कॉल करें। 10 मिनट के भीतर पुलिस आपके पास पहुंचेगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम, सोशल मीडिया के संतुलित इस्तेमाल के बारे में बताया तो उनके सवालों के जवाब देकर जिम्मेदार नागरिक बनने को प्रेरित किया।
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि किस तरह से अनजान लिंक पर किया एक क्लिक उनके वॉलेट को खाली कर सकता है। बढ़ते साइबर क्राइम को देखते हुए उन्होंने पैसे के लेनदेन वाले उन्हीं एप का इस्तेमाल करने की सलाह दी, जोकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर रजिस्टर्ड हैं। एसपी सिटी ने कहा कि आपके हाथ में दुनिया आ गई है तो उसका सही इस्तेमाल भी करें।
2 of 5
एसपी सिटी विकास कुमार
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी विकास कुमार ने सड़कों पर होने वाले हादसों की जानकारी देकर यातायात के नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया। सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा ने छात्राओं से सवाल पूछे। उन्हें रास्ते में कोई व्यक्ति परेशान करे तो नजरअंदाज नहीं करें, इसकी शिकायत पुलिस से करें।
3 of 5
सीओ सुकन्या शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
सीओ सुकन्या शर्मा ने छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे में बताया कि छात्राएं खुद को मजबूत बनाएं। किसी से घबराने की जरूरत नहीं है। कोई पीछा करे या लगातार घूरे तो वह भी अपराध की श्रेणी में आता है। तुरंत मुकदमा दर्ज होगा, कार्रवाई होगी। अभिभावकों से कोई बात नहीं छुपाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुलिस की पाठशाला में छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
सवाल: पुलिस किसी मामले में बिना ठोस साक्ष्यों के हिरासत में लेकर पूछताछ करती है। कई बार जेल भी भेज देती है, लेकिन बाद में अगर वह निर्दोष निकले तो ऐसे में क्या करेंगे। कैसे उसका सम्मान वापस दिलाएंगे।
जवाब: पूर्व में ऐसे केस होते रहे होंगे मगर अब पुलिस बगैर साक्ष्य एकत्रित किए कार्रवाई नहीं करती है। अगर थाना स्तर से इस तरह की कार्रवाई की शिकायत आती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
पुलिस की पाठशाला में छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
सवाल: पुलिस कर्मी कई बार व्यापारियों से रिश्वत मांगते हैं। सत्यापन आदि में भी मांग की जाती है।
जवाब: रिश्वत लेना अपराध है और इसकी शिकायत होने पर तुरंत कार्रवाई होगी। इसलिए न तो रिश्वत दें और न लें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।