फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra: अमर उजाला ने क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को किया सम्मानित, स्मृति चिह्न ग्रहण कर भावुक हुए माता-पिता

Fri, 14 Oct 2022 12:05 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 14 Oct 2022 12:05 AM IST
सार

स्मृति चिह्न मिलने पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर दीप्ति के पिता भगवान शर्मा और मां सुशीला शर्मा काफी भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि दीप्ति की लगन, परिश्रम और उत्साह का परिणाम है कि आज दुनिया हमें हमारी बिटिया के नाम से जानती है। 

विज्ञापन
Amar Ujala honored international cricketer Deepti Sharma in Agra
दीप्ति के माता-पिता ने ग्रहण किया सम्मान - फोटो : अमर उजाला

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित दीप्ति शर्मा को उनके शानदार क्रिकेट करियर के लिए अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया गया। बांग्लादेश में चल रही सीरीज में व्यस्त होने के कारण बृहस्पतिवार को आगरा में उनके पिता भगवान शर्मा, मां सुशीला शर्मा और कोच व भाई सुमित शर्मा ने सम्मान प्राप्त किया। अमर उजाला कार्यालय के माधव हॉल में दीप्ति के परिजनों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। 



स्मृति चिह्न मिलने पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर दीप्ति के पिता भगवान शर्मा और मां सुशीला शर्मा काफी भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि दीप्ति की लगन, परिश्रम और उत्साह का परिणाम है कि आज दुनिया हमें हमारी बिटिया के नाम से जानती है। लक्ष्य के प्रति जिद्दी स्वभाव, अनुशासन और समय के सही उपयोग की कला ने दीप्ति को को अलग पहचान दी। 

दीप्ति शर्मा के कोच और भाई सुमित शर्मा का कहना है कि बहन की खातिर नौकरी छोड़ी थी। मुझे यकीन था कि अगर दीप्ति पर थोड़ा ध्यान दिया जाए, तो तस्वीर बदलेगी। मेरी सीख और उसके समर्पण ने ऐसी कहानी लिखी कि उसका चयन भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए हो गया। 

Amar Ujala honored international cricketer Deepti Sharma in Agra
आलराउंडर खिलाड़ी दीप्ति शर्मा - फोटो : अमर उजाला
नवंबर 2014 मे अंतरराष्ट्रीय मैचों में पदार्पण करने वाली दाएं हाथ की बल्लेबाज और बाएं हाथ की गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने अपने शानदार करियर से सभी को प्रभावित किया है। दो टेस्ट मैचों की चार पारियों में 152 रन बना चुकी हैं। 66 रनों की पारी सर्वश्रेष्ठ है। पांच विकेट भी ले चुकी हैं। 
Amar Ujala honored international cricketer Deepti Sharma in Agra
क्रिकेटर दीप्ति शर्मा - फोटो : @OfficialDeeptiSharma/Facebook
80 अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों में दीप्ति ने 71 पारियों में 1891 रन बनाए हैं। इसमें 188 रनों की उनकी शानदार पारी को हमेशा याद किया जाता है। 91 विकेट भी ले चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala honored international cricketer Deepti Sharma in Agra
क्रिकेटर दीप्ति शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
76 टी-20 मैचों की 56 पारियों में दीप्ति ने 737 रन बनाए हैं। इसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 64 रन रहा। साथ ही दिप्ती 81 विकेट भी अपने नाम कर चुकी हैं। वर्तमान में बंगाल की टीम की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलती हैं। 
विज्ञापन
Amar Ujala honored international cricketer Deepti Sharma in Agra
क्रिकेटर दीप्ति शर्मा - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला में दीप्ति के परिजन सम्मान ग्रहण कर रहे थे, उधर बंगलादेश में चल रही सीरीज में शहर की क्रिकेटर बिटिया ने एक और कमाल कर दिया। दीप्ति शर्मा सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेकर सबसे ऊपर चल रही हैं। बृहस्पतिवार को दीप्ति ने तीन विकेट अपने नाम किए। इसके साथ ही सीरीज में सात मैचों में दीप्ति ने 13 विकेट अपने नाम कर लिए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed