फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maa Tujhe Pranam: वॉक फॉर यूनिटी से 'मां तुझे प्रणाम' का आगाज, ताजनगरी में गूंजे भारत माता के जयकारे

Wed, 10 Aug 2022 11:40 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Aug 2022 11:40 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Campaign Maa Tujhe Pranam Walk For Unity In Agra Today
वॉक फॉर यूनिटी में शामिल स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला

हर हाथ में तिरंगा और जुबां पर मां भारती के जयकारे। आगरा में जोश और देशप्रेम से लबरेज स्कूली बच्चों ने बुधवार को एमजी रोड पर वॉक फॉर यूनिटी से अमर उजाला के देशभक्ति अभियान ‘मां तुझे प्रणाम' का आगाज किया। आगरा कॉलेज से स्कूलों के बच्चों, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस के स्वयंसेवकों ने आजादी के अमृत महोत्सव में एकता और शहीदों को याद करने का संदेश देते हुए एमजी रोड होते हुए यात्रा निकाली। जगह-जगह गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर इसका स्वागत किया गया।



सन 1857 की क्रांति की चिंगारी जहां ज्वाला में बदली, उसी ऐतिहासिक आगरा कॉलेज के मैदान से वॉक फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। सुबह नौ बजे आगरा कॉलेज गेट पर इस यात्रा को शहर के प्रख्यात चिकित्सक न्यूरोलोजिस्ट डॉ. नरेश शर्मा, भावना ग्रुप के एमडी भगत सिंह बघेल और बालाजी प्रॉपर्टीज आर्केड के एमडी रिंकेश अग्रवाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

Amar Ujala Campaign Maa Tujhe Pranam Walk For Unity In Agra Today
वॉक फॉर यूनिटी में शामिल स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
15 अगस्त को राष्ट्रगान के सम्मान में रुकने का संदेश देते हुए एमजी रोड होते हुए शहर के 10 स्कूलों के बच्चों ने रैली निकाली और आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा फहराने का भी आह्वान किया। मां तुझे प्रणाम के तहत 12 अगस्त को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा और 14 अगस्त को वीरांगना सम्मान समारोह होगा। 15 अगस्त को आजादी की बाइक रैली निकाली जाएगी। शहर के चौराहों को सजाकर राष्ट्रगान होगा।
Amar Ujala Campaign Maa Tujhe Pranam Walk For Unity In Agra Today
‘मां तुझे प्रणाम’ का हुआ आगाज - फोटो : अमर उजाला

एमजी रोड पर गूंजते रहे जयकारे

वॉक फार यूनिटी आगरा कॉलेज से राजामंडी चौराहा, सेंट जोंस चौराहा, हरीपर्वत चौराहा होते हुए वापस आगरा कॉलेज पहुंची। इस दौरान एमजी रोड पर वंदे मातरम और भारत माता के जयकारे गूंजते रहे। तिरंगों से पटे एमजी रोड पर हर कोई देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इस दौरान नप्सा अध्यक्ष संजय तोमर, रोहित कत्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Campaign Maa Tujhe Pranam Walk For Unity In Agra Today
वॉक फॉर यूनिटी में एनएनसी कैडेट्स - फोटो : अमर उजाला

सूरसदन में होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, मुशायरा

आजादी के अमृत महोत्सव में देशभक्ति से ओतप्रोत अमर उजाला के अभियान मां तुझे प्रणाम में 12 अगस्त को सूरसदन प्रेक्षागृह, एमजी रोड पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन किया जाएगा। 14 अगस्त को वजीरपुरा स्थित पीलीकोठी पर वीरांगना सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर दो पहिया वाहन रैली निकाली जाएगी, जो आगरा कॉलेज परिसर से दीवानी चौराहे तक निकाली जाएगी। शहर के चौराहों को तिरंगे रंग में सजाकर राष्ट्रगान किया जाएगा।
विज्ञापन
Amar Ujala Campaign Maa Tujhe Pranam Walk For Unity In Agra Today
वॉक फॉर यूनिटी में शामिल स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला

ये हैं प्रायोजक

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम में इस बार मुख्य प्रायोजक डॉ. नरेश शर्मा, एमडी, डीएम, (न्यूरोलॉजी), सह प्रायोजक एफमेक, भावना ग्रुप, बालाजी प्रॉपर्टीज ऑर्केड, पीली कोठी (महेंद्र भवन), एसोसिएट सहयोगी डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, स्टोनमैन मार्बल हैंडीक्राफ्ट, देव कंस्ट्रक्शन प्रालि, उत्तम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ईशान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, कुंज सुप्रीम, अशोका ग्रुप, पाठशाला, बलूनी क्लासेज, डॉक्टर सोप, प्रतियोगिता दर्पण हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed