माह-ए-रमजान के आखिरी शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा की गई। आगरा की शाही जामा मस्जिद सहित फिरोजाबाद, एटा-कासगंज की मस्जिदों में अल्लाह की इबादत में हजारों रोजेदारों के सिर झुके और मुल्क की बेहतरी के लिए दुआ मांगी। अलविदा की नमाज के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। अलविदा के जुमे की नमाज अदा करने के लिए दोपहर को भीषण गर्मी के बाद भी रोजेदारों में खुशी का आलम था। शाही जामा मस्जिद में दोपहर एक बजे से ही नमाजियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर डेढ़ बजे खुतबा पढ़ने से पहले ही हजारों की तादाद में नमाजी मस्जिद परिसर में एकत्रित हो गए। इस बार मस्जिद के पीछे सुभाष बाजार मार्केट और अगले हिस्से में आगरा किला स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार पर दरियां नहीं बिछाई गईं। नमाजी शाही जामा मस्जिद के भीतर ही नमाज अदा करने के लिए एकत्रित हुए। हर साल मस्जिद के दोनों ओर सड़क पर भी नमाज अदा की जाती थी।
अलविदा की नमाज: अल्लाह की इबादत में झुके हजारों सिर, अमन चैन की मांगी दुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाही इमाम इरफान उल्ला खां निजामी ने नमाज अदा करवाने के बाद मुकद्दस रमजान पर रोशनी डाली। कहा कि ईद का त्योहार भाईचारे को बढ़ावा देने वाला है। उन्होंने मुल्क में अमन चैन, खुशहाली और सांप्रदायिक सद्भाव कायम रखने की दुआ की। मस्जिद के बाद जकात लेने के लिए भी काफी संख्या में कमजोर तबके के लोग पहुंचे। शाही मस्जिद लोहामंडी, ताजमहल स्थित शाही मस्जिद, कैंथ वाली मस्जिद, नूरी मस्जिद, मस्जिद जाल, मस्जिद कलां समेत शहर की मस्जिदों में दोपहर एक से दो बजे के बीच नमाज अदा की गई। अलविदा की नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को जुमे की मुबारकबाद पेश की। हिंदुस्तानी बिरादरी के अध्यक्ष डॉ. सिराज कुरैशी ने बताया कि ज्यादातर लोगों ने अपने इलाकों की मस्जिदों में नमाज अदा की। इस बार जामा मस्जिद पर नमाजी पिछली बार की तुलना में कम तादाद में पहुंचे। देहात से भी नमाजी नहीं पहुंचे। मस्जिद परिसर भी पूरी तरह नहीं भर पाया।
इस दौरान फिरोजाबाद में थानाध्यक्ष दक्षिण रामेंद्र शुक्ला, रसूलपुर कमलेश कुमार, थानाध्यक्ष रामगढ़ हरवेंद्र मिश्रा तैनात रहे। जसराना प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बा जसराना के साथ पाढ़म एवं मुस्तफाबाद की मस्जिदों के आसपास पीएसी तैनात रही। एसडीएम नवनीत गोयल, सीओ विनय कुमार सिंह एवं कोतवाल फतेह बहादुर सिंह भदौरिया भी सक्रिय रहे।