फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra Rain: हर तरफ पानी ही पानी, न सड़क दिख रही, न फसलें, किसी का मकान गिरा, तो कहीं छाया मौत का सन्नाटा

Sun, 09 Oct 2022 03:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Oct 2022 03:38 PM IST
विज्ञापन
Agra Weather Update heavy rain in braj
बारिश से तबाही - फोटो : अमर उजाला
बारिश नहीं आसमान से आफत बरस रही है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक, हर कोई परेशान है। बारिश के पानी में सड़कें और फसलें डूब चुकी हैं। निगाहें आसमान की ओर हैं, कि आफत का ये क्रम कब थमेगा। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अभी राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

बारिश जमकर मचा रही तबाही

आगरा के साथ ही मथुरा, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद और कासगंज में बारिश जमकर तबाही मचा रही है। ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकान पानी में ढह रहे हैं। आगरा के एत्मादपुर में एक मकान गिरने से वृद्ध महिला की मौत हो गई, तो वहीं मथुरा के गोवर्धन के जमुनावता गांव में पूरा परिवार मकान के मलबे में दबने से बाल-बाल बच गया। खेतों खड़ी फसल बारिश में डूबने के कारण किसान परेशान हैं। मौसम विभाग अभी इस मौसम से राहत की राह नहीं बता रहा है।
Agra Weather Update heavy rain in braj
मौके पर पहुंचे विधायक धर्मपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी आगरा में 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश आफत बन गई है। थाना एत्मादपुर क्षेत्र के गांव बास रिसाल में रविवार तड़के बारिश के कारण एक मकान के कमरे की छत भर-भराकर गिर गई। छत के मलबे में दबकर वृद्ध महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वृद्धा के शव को मलबे से बाहर निकाला गया। सूचना पर पुलिस के साथ ही क्षेत्रीय विधायक और तहसील प्रशासन के लोग मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिवार को लोगों को उचित मुआवजे का आश्वासन दिया गया है।
Agra Weather Update heavy rain in braj
बारिश में फंसे वृद्ध को निकालता फायरकर्मी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में नए बस अड्डे रेलवे पुल में बारिश के पानी में यात्री फंस गए। इस दौरान अग्निशमन कर्मियों ने मोर्चा संभाला।  रात में यहां राजस्थान रोडवेज की बस पानी में फंस गई थी। दमकल ने सभी यात्रियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Weather Update heavy rain in braj
पानी से फसल निकालते किसान - फोटो : अमर उजाला
बारिश में सबसे ज्यादा नुकसान बाजरे की फसल को हुआ है। अभी खेतों में फसल कटी हुई डली थी। बारिश ने फसल को खेत से निकालने का मौका नहीं दिया। बारिश के पानी में फसल खेतों में ही बिखर गई। 
विज्ञापन
Agra Weather Update heavy rain in braj
बारिश में घर ढह जाने के बाद खुले आसमान के नीचे आया परिवार - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में विगत दो दिनों से झमाझम बरसात हो रही है। शनिवार की देर रात जमुनावता गांव की रहने वाली मुंद्रा देवी का घर ढह गया। उस समय परिवार सो रहा था। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी और परिवार के लोग मलबे में दबने से बाल-बाल बच गए। रविवार की सुबह इसकी सूचना प्रशासन के आलाधिकारियों को दी गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed