फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 50 फीट गहरे कुएं में समा गया मासूम रिहांश, 10 घंटे तक चला रेस्क्यू, नहीं मिला सुराग...देखें तस्वीरें

Sat, 01 Nov 2025 09:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 01 Nov 2025 09:36 AM IST
सार

आगरा के गांव बाकंदा खास में पिता के साथ खेत पर गया पांच साल का बालक रिहांश उर्फ सत्तू खेलते समय पैर फिसलने से 50 फीट गहरे कुएं में जा गिरा। हादसे के बाद ग्रामीण जुट गए। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के साथ दमकल और नगर निगम की टीम 10 घंटे तक बच्चे को निकालने के प्रयास में लगी रही, लेकिन रात 9 बजे तक बालक का पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
Agra Tragedy: 5-Year-Old Falls into 50-Foot Well Rescue Operation Fails Even After 10 Hours
50 फीट गहरे कुएं में समा गया मासूम रिहांश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच वर्षीय रिहांश उर्फ सत्तू के कुएं में गिरने के बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम पहुंच गई। मगर टीम के पास कुएं में जाने के इंतजाम नहीं थे। ग्रामीणों ने गोताखोर और एसडीआरएफ टीम को बुलाने की मांग की लेकिन रात तक कोई नहीं आया। बाद में नगर निगम के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को रस्सी और सीढ़ी की मदद से कुएं में भेजा गया। वो दलदल और अंधेरे की वजह से ज्यादा अंदर नहीं जा सके।


बच्चे के पिता रामगोपाल ने बताया कि एसडीएम न्यायिक किरावली रजत वर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त अछनेरा रामप्रवेश गुप्ता, सीएफओ देवेंद्र कुमार सिंह, तहसीलदार दीपांकर सिंह, नायब तहसीलदार राजपाल यादव व अन्य अधिकारी मौके पर आ गए। मगर किसी के पास भी कुएं में गिरे बेटे को निकालने का कोई इंतजाम नहीं था। कुछ ग्रामीणों ने कुएं में उतरने की कोशिश की लेकिन उन्हें पुलिस ने रोक दिया।


 
Agra Tragedy: 5-Year-Old Falls into 50-Foot Well Rescue Operation Fails Even After 10 Hours
ग्रामीणों की जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाद में ग्रामीणों ने खुद ही प्रयास किया। दो पंप लगाए। ट्रैक्टरों की मदद से कुएं का पानी निकाला। हालांकि पानी कम नहीं हुआ। अधिकारी तमाशबीन बने रहे। ग्रामीणों का कहना था कि जिस तरह से उटंगन नदी में डूबे लोगों को निकालने के लिए अभियान चलाया गया, उस तरह से प्रशासन ने कुएं से बालक को निकालने के प्रयास शुरू नहीं किए। इस वजह से बेटे का पता नहीं चल पा रहा है।

 
Agra Tragedy: 5-Year-Old Falls into 50-Foot Well Rescue Operation Fails Even After 10 Hours
आगरा हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक पंप हो गया खराब
कुएं से पानी निकालने के लिए दो पंप लगाए गए थे। मगर एक पंप कुछ देर चलकर खराब हो गया। उसके बाद दोपहर तीन बजे करीब एक और पंप मंगवाया गया। पानी निकाला जा रहा था। मगर कुएं में पानी का स्तर काम नहीं हो रहा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Tragedy: 5-Year-Old Falls into 50-Foot Well Rescue Operation Fails Even After 10 Hours
कुएं में समा गया मासूम रिहांश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीछे-पीछे आ गया था बेटा 
बाकंदा खास के रहने वाले किसान रामगोपाल ने बताया कि उसने खेत में आलू की फसल की है। शुक्रवार सुबह 11 बजे वह खेत पर काम करने के लिए आया था। उसके पीछे छोटा बेटा पांच वर्षीय रिहांश उर्फ सत्तू भी आ गया। रामगोपाल ने खेत में कार्य करना शुरू कर दिया। तभी रिहांश खेलते-खेलते दूसरे खेत में बने कुएं के पास पहुंच गया। रिहांश का खेलते समय पैर फिसल गया और वह पिता की आंखों के सामने कुएं में गिर गया। 


 
विज्ञापन
Agra Tragedy: 5-Year-Old Falls into 50-Foot Well Rescue Operation Fails Even After 10 Hours
मासूम का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण भी खेत पर पहुंच गए। वहीं, फतेहपुर सीकरी विधायक चौधरी बाबूलाल, एसडीएम न्यायिक किरावली रजत वर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त रामप्रवेश गुप्ता, तहसीलदार दीपांकर सिंह, नायब तहसीलदार रजत वर्मा के अलावा नगर निगम की बचाव टीम भी पहुंच गई। थानाध्यक्ष किरावली नीरज कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों के सहयोग से पंप और ट्रैक्टरों की मदद से कुएं का पानी लगातार निकाला जा रहा है। लेकिन शाम छह बजे तक घटना के सात घंटे बाद भी बालक का पता नहीं चल सका है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed