आगरा में अप्रैल के पहले सप्ताह में ही गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। सोमवार दोपहर को तेज धूप से लोग बेहाल हो गए। सड़कें तपने लगीं। लोग छांव तलाशते दिखे। दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। यही हाल रविवार दोपहर को रहा। इस दिन तेज धूप के साथ ही गर्म हवाएं चलीं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिन पारा और बढ़ेगा।
{"_id":"606aeea58ebc3e8cf75e83d1","slug":"agra-temperature-rise-on-monday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा का मौसम: गर्मी के तीखे तेवरों से लोग हुए बेहाल, तेज धूप में निकलना दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा का मौसम: गर्मी के तीखे तेवरों से लोग हुए बेहाल, तेज धूप में निकलना दूभर
Mon, 05 Apr 2021 04:34 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 05 Apr 2021 04:34 PM IST
विज्ञापन
ताजमहल में तेज धूप से परेशान हुए पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में छाता लगाकर घूमते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
अप्रैल की शुरुआत से ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री पर रहा, जबकि न्यूनतम 17.5 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार दोपहर को करीब दो डिग्री तापमान और बढ़ गया। इससे तेज धूप और गर्मी से लोग व्याकुल हो गए।
छाता लगाकर तेज धूप से खुद का बचाव करते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में आए पर्यटकों को कड़ी धूप से बचने को छतरियां निकालनी पड़ी। दोपहर में बाजारों में भी सन्नाटा रहा। दोपहर बाद हवा चली, मगर इससे गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले दो दिन में पारा और बढ़ेगा। दोपहर में गर्म हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
एक सप्ताह में ऐसा रहा दिन का तापमान
29 मार्च- 39.5 डिग्री
30 मार्च- 46.6 डिग्री
31 मार्च- 38.7 डिग्री
01 अप्रैल- 37.6 डिग्री
02 अप्रैल- 37.7 डिग्री
03 अप्रैल- 37.7 डिग्री
04 अप्रैल- 38.6 डिग्री
29 मार्च- 39.5 डिग्री
30 मार्च- 46.6 डिग्री
31 मार्च- 38.7 डिग्री
01 अप्रैल- 37.6 डिग्री
02 अप्रैल- 37.7 डिग्री
03 अप्रैल- 37.7 डिग्री
04 अप्रैल- 38.6 डिग्री
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
एक्यूआई@221
आगरा में जगह-जगह हो रही खोदाई के कारण शहर की हवा में सुधार नहीं आ रहा है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अनुसार रविवार को ताजनगरी का एक्यूआई 221 मापा गया, जो कि हानिकारक की श्रेणी में आता है। शनिवार को शहर का एक्यूआई 123 था जो रविवार को बढ़कर 221 हो गया।
आगरा में जगह-जगह हो रही खोदाई के कारण शहर की हवा में सुधार नहीं आ रहा है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अनुसार रविवार को ताजनगरी का एक्यूआई 221 मापा गया, जो कि हानिकारक की श्रेणी में आता है। शनिवार को शहर का एक्यूआई 123 था जो रविवार को बढ़कर 221 हो गया।