{"_id":"604a551b99153e2b955d9a37","slug":"agra-road-accident-nine-died-mahaveer-and-lucky-rescued-save-three-person-lifes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा सड़क हादसा: देवदूत बनकर आए महावीर और लकी, बचाई तीन की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा सड़क हादसा: देवदूत बनकर आए महावीर और लकी, बचाई तीन की जान
Fri, 12 Mar 2021 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:06 AM IST
सार
- हादसे के वक्त टहलने के लिए जा रहे थे दोनों दोस्त
- एंबुलेंस को रोककर पहुंचाए अस्पताल
विज्ञापन
आगरा सड़क हादसे में तीन लोगों की जान बचाने वाले युवक लकी और महावीर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित मंडी समिति के सामने सुबह के 5:25 बजे हम टहलने निकले थे। तभी तेज आवाज हुई। स्कॉर्पियो और कंटेनर की टक्कर हो गई। पास गए तो स्कॉर्पियो में खून ही खून था। कंटेनर में सवार चालक सहित अन्य लोग चीख रहे थे। हमने देर नहीं की। पहले स्कॉर्पियो में फंसे एक व्यक्ति को पांच मिनट में ही बाहर निकाल लिया। वह बोल रहा था, बाकी तीन भी पीछे की सीट पर उसके साथ पड़े थे। उन्हें एक-एक करके बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस आ गई। तब तक चार घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेज चुके थे। यह कहना था इंद्रा ज्योति नगर निवासी महावीर सिंह उर्फ किट्टू और लकी का। वह तीन घायलों के लिए देवदूत बनकर आए।
आगरा सड़क हादसा: हादसे के बाद की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कानपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर एत्माद्दौला क्षेत्र में मंडी समिति के सामने गुरुवार तड़के 5:25 बजे भीषण सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की जान चली गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गए। हादसा एत्मादपुर की ओर से आती तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी के डिवाइडर पर चढ़कर गलत दिशा में आने से हुआ। स्कॉर्पियो रामबाग की ओर से आते कंटेनर से टकरा गई। हादसे के बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कंटेनर भी तिरक्षा होकर लोहे की रेलिंग तोड़कर सर्विस रोड पर लटक गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों के शवों को निकलवाया। कंटेनर और कार को क्रेन की मदद से हाईवे से हटाया जा सका। घायलों का इलाज चल रहा है।
आगरा सड़क हादसा: क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
महावीर सिंह उर्फ किट्टू एक ट्रांसपोर्ट कंपनी पर काम करते हैं, जबकि उनका दोस्त लकी नमक गोदाम में। दोनों रोजाना टहलने के लिए जाते हैं। वह मंडी समित के पास से निकल रहे थे। तभी हादसा हो गया। किट्टू और लकी बताते हैं कि उन्होंने हादसा देखने पर पहुंचने में देर नहीं की। कुछ और लोग आए। मगर, वह दूर ही खड़े रहे। हादसा दर्दनाक था। स्कॉर्पियो में खून ही खून था। स्कॉर्पियो में आगे की सीट पर पीछे की सीट पर सवार लोग आकर फंस गए थे।
आगरा सड़क हादसा: छोटू बोला-जोरदार धमाका हुआ और सब हो गया खत्म...
आगरा सड़क हादसा: छोटू बोला-जोरदार धमाका हुआ और सब हो गया खत्म...
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा सड़क हादसा: क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
चार लोग आखिर में सीट पर थे। उनमें से एक ही बोल रहा था। उसके सिर में चोट लगी थी। उसने बस इतना ही बताया कि वह गया से आ रहा है। इसके बाद बेहोश हो गया। उसे बाहर निकालने के बाद साथ के तीन और लोगों को निकाल लिया। उनकी सांसें चल रही थीं। किट्टू ने पुलिस को सूचना दी। तब तक चारों घायलों को दो एंबुलेंस को रोककर अस्पताल भेज दिया। हालांकि एक घायल की मौत हो गई। पुलिस के आने पर गाड़ी को कंटेनर से अलग करने के बाद क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। किट्टू और लकी का कहना था कि अगर, वह समय पर नहीं आते तो तीन घायलों की जान नहीं बच पाती। क्योंकि उनके भी गंभीर चोट लगी थी।
विज्ञापन
हादसे में मृत उपेंद्र का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
स्टेयरिंग में फंस गया चालक
शाहदरा निवासी सुनील कुमार, इंद्रा ज्योति नगर निवासी श्यामसुंदर, संघ के नगर प्रचारक दिवाकर, धर्मेंद्र मिश्रा, विजय शर्मा, तनुज आदि मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से एक-एक कर शव निकाले। चालक को सबसे आखिर में निकाला गया। वह स्टेयरिंग के बीच फंस गया था। पहले सीट बेल्ट काटी गई। इसके बाद रस्सी बांधकर स्टेयरिंग को खींचा गया। दो युवक गाड़ी पर चढ़े। तब चालक को बाहर निकाला जा सका। लोगों के हाथ भी खून से सन गए।
शाहदरा निवासी सुनील कुमार, इंद्रा ज्योति नगर निवासी श्यामसुंदर, संघ के नगर प्रचारक दिवाकर, धर्मेंद्र मिश्रा, विजय शर्मा, तनुज आदि मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से एक-एक कर शव निकाले। चालक को सबसे आखिर में निकाला गया। वह स्टेयरिंग के बीच फंस गया था। पहले सीट बेल्ट काटी गई। इसके बाद रस्सी बांधकर स्टेयरिंग को खींचा गया। दो युवक गाड़ी पर चढ़े। तब चालक को बाहर निकाला जा सका। लोगों के हाथ भी खून से सन गए।