{"_id":"5e56475d8ebc3ef3ce5bbed3","slug":"agra-police-will-run-case-in-fast-track-court-of-double-murder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सर्राफ दंपती हत्याकांडः फास्ट ट्रैक कोर्ट से सजा दिलाने की कवायद, पुलिस ने कसा सबूतों का शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफ दंपती हत्याकांडः फास्ट ट्रैक कोर्ट से सजा दिलाने की कवायद, पुलिस ने कसा सबूतों का शिकंजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 27 Feb 2020 09:26 AM IST
सार
बदमाश 11 किलो सोना, 25 किलो चांदी, 52 लाख नकद लूट ले गए थे। उन्हें सात दिन बाद गिरफ्तार किया जा सका था
विज्ञापन
1 of 6
दंपती के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा जनपद के शमसाबाद में प्रमुख सराफ मुकलेश गुप्ता और उनकी पत्नी लता गुप्ता की हत्या कर 5.75 करोड़ की लूट के मामले में पुलिस को आरोपियों कपिल और ओम बाबू के खिलाफ बड़ा सुबूत मिल गया है।
2 of 6
मुकलेश (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
मुकलेश और लता की हत्या 28 जनवरी को की गई थी। बदमाश 11 किलो सोना, 25 किलो चांदी, 52 लाख नकद लूट ले गए थे। उन्हें सात दिन बाद गिरफ्तार किया जा सका था। पुलिस ने उनसे लूटे गए गहनों में से सभी बरामद कर लिए थे। मुकलेश गुप्ता की रिवाल्वर भी लूटी गई थी, जो आरोपियों को रिमांड पर लिए जाने के बाद उनकी निशानदेही पर बरामद हो गई थी।
3 of 6
घटनास्थल पर एसएसपी बबलू कुमार व मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मौका-ए-वारदात से फिंगर प्रिंट लेकर विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजे गए थे। जिस तार से मुकलेश गुप्ता का गला घोंटा गया, उस पर और सीसीटीवी की डीवीआर उखाड़े जाने वाली जगह से फिंगर प्रिंट मिल गए थे। पुलिस ने आरोपियों के पकड़े जाने के बाद उनके भी फिंगर प्रिंट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
एसएसपी बबलू कुमार
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि लैब की रिपोर्ट आ गई है। मौके से मिले फिंगर प्रिंट से आरोपियों के फिंगर प्रिंट का मिलान हो गया है। यह बड़ा सुबूत है। जल्द ही आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा ।
विज्ञापन
5 of 6
हत्यारोपियों से बरामद माल के साथ पुलिसटीम
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य आरोपी कमल ने लूटी गई रकम में से 52 हजार अपनी पत्नी के खाते में जमा करा दिए थे। उसके पकड़े जाने पर इसकी जानकारी हुई। पुलिस को अब बैंक से लिखा-पढ़ी में इसका ब्योरा मिल गया है। इसे भी साक्ष्य के रूप में कोर्ट के सामने रखा जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।