आगरा जनपद के बाह क्षेत्र में बहने वाली चंबल नदी घड़ियालों का घर बन गई है। नदी में घड़ियालों का कुनबा साल दर साल बढ़ रहा है। 10 साल में इनकी संख्या 905 से बढ़कर 2176 हो गई है। जनवरी के पहले सप्ताह तक घड़ियालों का प्रजनन सीजन चलेगा। उसके बाद नेस्टिंग होगी। इसके मद्देनजर वन विभाग ने अपनी निगरानी बढ़ा दी है। बाह के रेंजर आरके सिंह राठौड़ ने बताया कि घड़ियाल डायनासोर की जलीय प्रजाति है। इनके प्रजनन का मौसम शुरू होने के साथ ही चंबल नदी में इनकी निगरानी बढ़ा दी गई है। घड़ियालों के शोधार्थी जैलाबुद्दीन ने बताया कि चंबल में घड़ियालों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। आगरा के डीएफओ दिवाकर श्रीवास्तव ने बताया कि डायनासोर प्रजाति के घड़ियालों की चंबल में वंशवृद्धि हो रही है। गणना का काम चल रहा है।
घड़ियालों का घर है चंबल नदी: 10 वर्षों में ढाई गुना बढ़ी संख्या, तेजी से बढ़ रहा जलीय जीव का कुनबा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन