फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra Metro: कितने होंगे स्टेशन, क्या होगा खास, जानिए ताजनगरी की मेट्रो के बारे में

Mon, 07 Dec 2020 06:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Dec 2020 06:21 AM IST
विज्ञापन
Agra Metro Project News: know about Agra Metro specialties
आगरा मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट का शिलान्यास के बाद सबसे पहले फतेहाबाद मार्ग पर टीडीआई मॉल के सामने ताजपूर्वी गेट स्टेशन का निर्माण शुरू होगा। यहां पिलर खड़े करने के लिए गोल गड्ढे खोदे जा रहे हैं। मेट्रो का ट्रॉयल दो साल में होना है। 2025-26 तक 30 किमी लंबे ट्रैक पर मेट्रो दौड़ने लगेगी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के मुताबिक आगरा मेट्रो नोएडा और दिल्ली मेट्रो के मुकाबले न केवल रफ्तार में तेज होगी बल्कि कई ज्यादा आधुनिक होगी। अगली स्लाइड्स में जानिए कैसी होगी आगरा मेट्रो...

Agra Metro Project News: know about Agra Metro specialties
फतेहाबाद मार्ग पर हो रहा मेट्रो प्रोजेक्ट का कार्य - फोटो : अमर उजाला

आगरा मेट्रो के दो कॉरिडोर होंगे। सबसे पहले ताज पूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक का प्राथमिक सेक्शन तैयार होगा। यह पहले कॉरीडोर का हिस्सा है। प्रथम कॉरीडोर ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा तक होगा। दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक होगा। आगरा मेट्रो के स्टेशन 77 मीटर लंबे होंगे। एक ट्रेन में तीन कोच होंगे। इसे लखनऊ मेट्रो के मॉडल पर तैयार किया जाएगा। मेट्रो कोच की डिजाइन भी एकदम अलग होगी।

Agra Metro Project News: know about Agra Metro specialties
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
पहली कॉरिडोर:  सिकंदरा से ताजमहल के पूर्वी गेट तक
पहला कॉरिडोर 14 किलोमीटर लंबा होगा। इसमें 13 स्टेशन होंगे। ये स्टेशन होंगे- सिकंदरा, आईएसबीटी, गुरू का ताल, आरबीएस कॉलेज, राजामंडी, सेंट जोंस, मेडिकल कॉलेज, जामा मस्जिद, आगरा फोर्ट, ताजमहल, फतेहाबाद रोड, बसई और ताजपूर्वी गेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Metro Project News: know about Agra Metro specialties
आगरा मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
दूसरा कॉरिडोर: आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक
दूसरा कॉरिडोर 16 किलोमीटर लंबा होगा। इसमें 15 स्टेशन होंगे। ये स्टेशन होंगे : आगरा कैंट, सुल्तानपुरा, सदर बाजार, कलक्ट्रेट, सुभाष पार्क, सेंट जोंस, हरीपर्वत, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज पुलिया, कमला नगर,रामबाग, फाउड्री नगर,मंडी समिति व कालिंदी विहार।
विज्ञापन
Agra Metro Project News: know about Agra Metro specialties
फतेहाबाद मार्ग पर हो रहा मेट्रो प्रोजेक्ट का कार्य - फोटो : अमर उजाला
- आगरा मेट्रो के कुल 29 स्टेशन होंगे, प्रत्येक पर एलईडी लाइट्स एवं डिस्प्ले स्क्रीन लगी होंगी।
- 10 स्टेशनों पर वाहन पार्किंग की सुविधा होगी, सिकंदरा और मंडी समिति में बड़ी पार्किंग होंगी।
- प्रत्येक स्टेशन पर यात्रियों के लिए एस्केलेटर व लिफ्ट की सुविधा होगी।
- रोलिंग स्टोक (कोच) नए डिजाइन व हल्के भार वाले होंगे।
- नोएडा, दिल्ली के मुकाबले सीट ज्यादा आरामदायक होंगी।
- मेट्रो का एडवांस सिग्नल सिस्टम ऑस्ट्रेलियन तकनीक से बनेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed