फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगराः कैलाश मेले का अवकाश घोषित, जानिये क्या रहेगी बाजार और दफ्तरों के खुलने की स्थिति

Mon, 20 Jul 2020 12:54 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 20 Jul 2020 12:54 AM IST
सार

  • कैलाश मेला समेत किसी भी तरह का सार्वजनिक धार्मिक आयोजन नहीं
  • डीएम से भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने की वार्ता

विज्ञापन
Agra Market Will Open On Monday After Holiday Of Kailash Mela
बाजार में लोग - फोटो : अमर उजाला
आगरा में सोमवार को शहर के सभी बाजार खुले रहेंगे और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। कैलाश मेला समेत किसी भी तरह का सार्वजनिक धार्मिक आयोजन नहीं होगा। सोमवार को बाजार खुलने को लेकर डीएम ने स्थिति स्पष्ट करते हुए यह बात विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल से कही।
Agra Market Will Open On Monday After Holiday Of Kailash Mela
मेला परिसर में लगे झूले, सज गए मंदिर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को कैलाश मेला है। इसलिए स्थानीय अवकाश है। सोमवार की साप्ताहिक बाजार बंदी शासन ने खत्म कर दी है, ऐसे में सोमवार को सभी बाजार जैसे खुलते थे वैसे ही खुलेंगे। सोमवार की छुट्टी बाजारों पर लागू नहीं होगी। 

ये भी पढ़ें- कोख के सौदागर: गिरफ्तार नर्स खोलेगी अस्मिता के सारे राज, जल्द होगा नवजात बच्चों के सौदागरों का हर 'राजफाश'
 
Agra Market Will Open On Monday After Holiday Of Kailash Mela
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह - फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में रविवार को विधायक खंडेलवाल ने डीएम प्रभु नारायण सिंह से वार्ता की। विधायक ने बताया कि सप्ताह में शनिवार-रविवार
को साप्ताहिक बंदी रहेगी। सोमवार को सभी बाजार पूर्व की भांति खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Market Will Open On Monday After Holiday Of Kailash Mela
मेडिकल स्टोर - फोटो : अमर उजाला
आगरा में दवा की थोक दुकानें भी अब शनिवार और रविवार को बंद रहेंगी। रविवार से यह नियम लागू हो गया। सोमवार की साप्ताहिक बंदी नहीं होगी। सोमवार से शुक्रवार तक सामान्य बाजारों के तय समय तक दवा का थोक बाजार खुलेगा। दो गुटों में सहमति न बनने पर प्रशासन ने इसका निर्णय लिया है।
विज्ञापन
Agra Market Will Open On Monday After Holiday Of Kailash Mela
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन ने सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर रविवार को सैनिटाइज करने के लिए बाजार बंद रखने की मांग को स्वीकार कर लिया था। सोमवार को साप्ताहिक बंदी रहती है, इस पर दो दिन बाजार बंद रहता। इस निर्णय का आगरा फार्मा एसोसिएशन ने विरोध किया और कहा कि इससे ग्राहकों में गफलत की स्थिति रहेगी। इससे बेहतर है कि सामान्य बाजार की तरह दवा का थोक बाजार भी खोला जाए। इस पर प्रशासन ने शनिवार-रविवार को लॉकडाउन के तहत दवा की थोक दुकानें बंद रखने का निर्देश दिया। ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली ने बताया कि डीएम कार्यालय से मिले निर्देश के अनुसार शनिवार-रविवार को दवा बाजार बंद रहेगा, रविवार से यह व्यवस्था लागू की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed