फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा का सांसद चुनने में यहां के मतदाताओं ने निभाई अहम भूमिका, जमकर बरसे वोट

Thu, 18 Apr 2019 08:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 18 Apr 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
Agra Lok Sabha Election 2019 Voting percentage News Update
जलेसर में कतार में लगे मतदाता - फोटो : अमर उजाला
आगरा संसदीय क्षेत्र में आने वाली एटा की जलेसर विधानसभा में गुरुवार को 66.10 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया। जलेसर विधानसभा क्षेत्र में पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले 7.27 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। पिछले चुनाव में 58.86 फीसदी मतदाताओं ने मत प्रयोग किया था। 
Agra Lok Sabha Election 2019 Voting percentage News Update
पिता को कंधे पर बैठाकर मतदान को ले जाता पुत्र - फोटो : अमर उजाला
आगरा संसदीय क्षेत्र में आने वाले जलेसर विधानसभा में मतदान को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह का आलम था। बुजुर्गों में भी मतदान को लेकर जोश दिखा। अवागढ़ में बुजुर्ग महिला बेटे की गोद में मतदान करने पहुंची। अवागढ़ के वीरनगर में वृद्धा अपने बेटे का सहरा लेकर और मॉडल बूथ पर एक वृद्ध डंडे के सहारे चलकर पर मतदान करने पहुंचे। 
Agra Lok Sabha Election 2019 Voting percentage News Update
बूथ के बाहर मतदाताओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
जलेसर में मतदान को लेकर आधी आबादी में भी जागरूकता नजर आई। घूंघट की ओट में महिलाएं जमकर वोट की चोट करने पहुंची। मतदान केंद्रों पर पुरुषों से लंबी महिलाओं की कतारें दिखीं। महिलाओं ने चौका-चूल्हा छोड़कर जमकर मतदान किया। देश की सरकार को चुनने के लिए महिलाओं में भी जोश नजर आया। वहीं मुस्लिम समाज की महिलाओं ने भी बंपर वोटिंग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Lok Sabha Election 2019 Voting percentage News Update
दुल्हन के जोड़े वोट डालने पहुंची पूनम - फोटो : अमर उजाला
जलेसर विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हतोड़ा में बने बूथ पर जब दुल्हन वोट डालने पहुंचीं, तो हर कोई हैरत में पड़ गए। जलेसर निवासी पूनम ने बताया कि उसकी शादी 17 अप्रैल को हुई है। विदा से पहले वो मतदान करने आई। अपनी जिम्मेदारी को निभाकर गर्व महसूस हो रहा है। दुल्हन के मतदान करने की पहल का सबने स्वागत किया और सराहा।
विज्ञापन
Agra Lok Sabha Election 2019 Voting percentage News Update
कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मतदान - फोटो : अमर उजाला
मतदान के दौरान जैनपुरा बूथ संख्या 116 पर वोटों की गड़बड़ी का मामला सामने आया। जांच में पीठसीन अधिकारी के रजिस्टर में 400 और मशीन में 462 वोट निकले। इसे लेकर मतदान केंद्र पर एसडीएम और भाजपा प्रत्याशी में नोक-झोंक हुई। नगला अहीर में फर्जी मतदान को पहुंचे बढ़ावली के लोगों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। कई मतदान केंद्रों मतदाता सूची से नाम गायब होने पर लोगों ने हंगामा किया। इसके अलावा कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम की गड़बड़ी के मामले भी सामने आए। मतदान के दौरान प्रशासनिक अधिकारी पूरे क्षेत्र में निगहबानी करते दिखे।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed