फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होटल में देह व्यापारः अय्याशी का सारा साजो-सामान था मौजूद, ऐसे होती थी कॉल गर्ल की बुकिंग

Wed, 28 Mar 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 28 Mar 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
agra girl were booked through whatsapp
पकड़े गए युवक - फोटो : अमर उजाला
न्यू आगरा रोड स्थित जिस होटल तपस्या से सोमवार को देह व्यापार पकड़ा गया है। यहां पर दिल्ली की कॉलगर्ल को बुकिंग पर बुलाया जाता था। होटल के कमरों से दो कॉलगर्ल और तीन युवक आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए थे। यहां इस होटल में अय्याशी का सारा-साजो सामान मौजूद था। पुलिस ने होटल मालिक और कर्मचारियों सहित 11 के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।  
agra girl were booked through whatsapp
पकड़ी गईं लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
होटल तपस्या में दिल्ली और कोलकाता से युवतियां को देह व्यापार के लिए बुलाया जाता था। उनकी 15 से एक महीने की बुकिंग होती थी। इसके लिए 50 प्रतिशत रकम होटल संचालक और 50 प्रतिशत रकम युवतियों को दी जाती थी। होटल में आने वाले ग्राहकों को पहले फोटो दिखाई जाती थी। युवती को पसंद करने पर तीन से पांच हजार में एक घंटे के लिए कमरा दे दिया जाता था। एक दिन में दो से तीन ग्राहक आते थे। कर्मचारी दलाली करते थे।
agra girl were booked through whatsapp
छिपाने लगे चेहरा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि होटल में आने वाली कॉलगर्ल की मोबाइल पर भी बुकिंग होती थी। इसके लिए व्हाट्सएप पर ग्राहकों को फोटो भेजे जाते थे। उसी पर रेट फिक्स कर लिया जाता था। इसके बाद गाड़ियों से ग्राहक के पास कॉल गर्ल को भेजा जाता था। सिकंदरा और न्यू आगरा के होटलों में पहले भी छापेमारी हो चुकी है। सिकंदरा थाने के सामने गेस्ट हाउस में कई बार लड़के और लड़कियां पकड़ी जा चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
agra girl were booked through whatsapp
बाहर लग गई लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कई और होटलों में इसी तरह से धंधा चल रहा है। होटल तपस्या में भी छापेमारी हो चुकी है। दो साल पहले एक युवक से कर्मचारियों ने 40 हजार रुपये एटीएम से निकलवा लिए थे। युवक ने थाने पर शिकायत की थी। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया था। इससे पहले भी छापा मारा गया था। एक-एक घंटे के लिए कमरों की बुकिंग की जाती है। ग्राहकों को रिकॉर्ड भी नहीं रखा जाता है। पुलिस की छापेमारी के बावजूद यह धंधा बदस्तूर जारी है।
विज्ञापन
agra girl were booked through whatsapp
होटल से पकड़कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एएसपी रवीना त्यागी की ओर से सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया गया है। होटल के अंदर आपत्तिजनक सामग्री और बीयर की केन भी मिली। होटल तपस्या में पुलिस की छापेमारी से बाहर लोगों की भीड़ लग गई। बता दें कि होटल में एक पर्यटक युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी गई थी। युवती ने कर्मचारी पर आरोप लगाया था। युवती ने होटल की बालकनी से छलांग लगा दी थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed