{"_id":"629b07cd0dfd1b2dae0d4f50","slug":"agra-girl-murder-case-b-com-student-was-murdered-after-rape-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra Girl Murder Case: सिपाही बेटी की हत्या के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया चौंकाने वाला सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Girl Murder Case: सिपाही बेटी की हत्या के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया चौंकाने वाला सच
Sat, 04 Jun 2022 12:50 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:50 PM IST
विज्ञापन
Agra Girl Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के खंदौली में बीकॉम की छात्रा की हत्या दुष्कर्म के बाद की गई थी। पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी आशीष तोमर ने बताया कि छात्रा को अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। छात्रा घरवालों से शिकायत की बात कह रही थी। इस पर उसका दुपट्टे से गला घोंट दिया। पुलिस ने हत्या के मुकदमे में दुष्कर्म की धारा की वृद्धि कर दी है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी आशीष तोमर और उसके पिता मुकेश तोमर को जेल भेज दिया। खंदौली क्षेत्र में जलेसर मार्ग पर एक जून को तड़के चार बजे पुलिस को गश्त के दौरान युवती का जलता हुआ शव मिला था। पुलिस ने आग बुझाकर अधजला शव पोस्टमार्टम गृह भेजा था। शव की पहचान एत्माद्दौला क्षेत्र की युवती के रूप में हुई थी। वह बीकॉम की छात्रा थी। 30 मई को कॉलेज जाने के लिए निकली थी। इसके बाद लापता हुई थी। उसके पिता सिपाही हैं।
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने खंदौली थाने में नाऊ की सराय स्थित नवनीत नगर निवासी आशीष तोमर के खिलाफ बेटी की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी आशीष तोमर और उसके पिता मुकेश तोमर को गिरफ्तार कर लिया था।
आरोपी का पिता
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि हत्या आशीष तोमर ने अपने घर में की थी। उसने पूछताछ में बताया कि वह युवती से शादी के लिए कहता था, लेकिन वो मना कर देती थी। 30 मई को उसको बहाने से अपने घर बुलाया था। उसके साथ दुष्कर्म किया। इस पर युवती ने घरवालों को बताने और पुलिस से शिकायत करने की बात कही। इस पर आशीष ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहीं पर जलता मिला युवती का शव
- फोटो : अमर उजाला
घर में ही शव को पलंग के नीचे छिपा दिया। उसके माता-पिता गंगा स्नान करने गए थे। 31 मई को दोनों लौटकर आए। दुर्गंध आने पर पिता को पता चल गया। दोनों ने शव को ठिकाने लगाने की साजिश रची। पुलिस ने आरोपियों से छात्रा का मोबाइल, जूते और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल को लेकर घूमता रहा था आशीष
पुलिस की पूछताछ में आशीष ने बताया कि उसे पता था कि छात्रा के लापता होने पर पुलिस सबसे पहले उसके मोबाइल की लोकेशन पता करेगी, इसलिए उसने मोबाइल अपनी जेब में रख लिया। इसके बाद उसे लेकर घूमता रहा। 30 मई की रात तकरीबन 9:47 बजे मोबाइल को ट्रांसयमुना कालोनी में लाकर बंद कर दिया था। उसे लगा था कि पुलिस यहीं आसपास तलाश करेगी।
पुलिस की पूछताछ में आशीष ने बताया कि उसे पता था कि छात्रा के लापता होने पर पुलिस सबसे पहले उसके मोबाइल की लोकेशन पता करेगी, इसलिए उसने मोबाइल अपनी जेब में रख लिया। इसके बाद उसे लेकर घूमता रहा। 30 मई की रात तकरीबन 9:47 बजे मोबाइल को ट्रांसयमुना कालोनी में लाकर बंद कर दिया था। उसे लगा था कि पुलिस यहीं आसपास तलाश करेगी।