{"_id":"629a2057a8a702091f1ede81","slug":"agra-girl-murder-bcom-student-was-murdered-after-rape","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra Girl Murder: शादी से मना करने के बाद हैवान बना प्रेमी, दुष्कर्म के बाद की थी छात्रा की हत्या, आरोपी ने किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Girl Murder: शादी से मना करने के बाद हैवान बना प्रेमी, दुष्कर्म के बाद की थी छात्रा की हत्या, आरोपी ने किया बड़ा खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 03 Jun 2022 08:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Agra Girl Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा के खंदौली में बीकॉम की छात्रा की हत्या दुष्कर्म के बाद की गई थी। पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी आशीष तोमर ने बताया कि छात्रा को अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। छात्रा घरवालों से शिकायत की बात कह रही थी। इस पर उसका दुपट्टे से गला घोंट दिया। पुलिस ने हत्या के मुकदमे में दुष्कर्म की धारा की वृद्धि कर दी है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी आशीष तोमर और उसके पिता मुकेश तोमर को जेल भेज दिया।
खंदौली क्षेत्र में जलेसर मार्ग पर एक जून को तड़के चार बजे पुलिस को गश्त के दौरान युवती का जलता हुआ शव मिला था। पुलिस ने आग बुझाकर अधजला शव पोस्टमार्टम गृह भेजा था। शव की पहचान एत्माद्दौला क्षेत्र की युवती के रूप में हुई थी। वह बीकॉम की छात्रा थी। 30 मई को कॉलेज जाने के लिए निकली थी। इसके बाद लापता हुई थी। उसके पिता सिपाही हैं। उन्होंने खंदौली थाने में नाऊ की सराय स्थित नवनीत नगर निवासी आशीष तोमर के खिलाफ बेटी की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी आशीष तोमर और उसके पिता मुकेश तोमर को गिरफ्तार कर लिया था।
2 of 5
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह
- फोटो : Social Media
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि हत्या आशीष तोमर ने अपने घर में की थी। उसने पूछताछ में बताया कि वह युवती से शादी के लिए कहता था, लेकिन वो मना कर देती थी। 30 मई को उसको बहाने से अपने घर बुलाया था। उसके साथ दुष्कर्म किया। इस पर युवती ने घरवालों को बताने और पुलिस से शिकायत करने की बात कही। इस पर आशीष ने उसकी हत्या कर दी। घर में ही शव को पलंग के नीचे छिपा दिया। उसके माता-पिता गंगा स्नान करने गए थे। 31 मई को दोनों लौटकर आए। दुर्गंध आने पर पिता को पता चल गया। दोनों ने शव को ठिकाने लगाने की साजिश रची। पुलिस ने आरोपियों से छात्रा का मोबाइल, जूते और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
3 of 5
आरोपी आशीष
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल को लेकर घूमता रहा था आशीष
पुलिस की पूछताछ में आशीष ने बताया कि उसे पता था कि छात्रा के लापता होने पर पुलिस सबसे पहले उसके मोबाइल की लोकेशन पता करेगी, इसलिए उसने मोबाइल अपनी जेब में रख लिया। इसके बाद उसे लेकर घूमता रहा। 30 मई की रात तकरीबन 9:47 बजे मोबाइल को ट्रांसयमुना कालोनी में लाकर बंद कर दिया था। उसे लगा था कि पुलिस यहीं आसपास तलाश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Agra Girl Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
पहले यमुना में फेंकने की थी योजना
आरोपी आशीष और उसके पिता मुकेश तोमर ने छात्रा के शव को पहले यमुना में फेंकने की योजना बनाई थी। मगर, उन्हें लगा कि यमुना में फेंकने के लिए काफी दूर जाना होगा। इस दौरान खंदौली मार्ग पर भी आना होगा। ऐसे में पुलिस पकड़ सकती है। इसके बाद खाली जगह पर शव को गड्ढे में दफनाने के बारे में सोचा, लेकिन तब भी यही लगा कि गड्ढा खोदेंगे तो देर हो जाएगी। इसलिए शव को दूर फेंककर आग लगाने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
5 of 5
यहीं पर जलता मिला युवती का शव
- फोटो : अमर उजाला
छात्रा की मां ने छोड़ा खाना-पानी
बेटी की हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां सदमे में हैं। उन्हें परिवार के लोग संभाल रहे हैं। मां एक ही बात कह रही हैं कि बेटी को ला दो। उन्होंने खाना पानी भी छोड़ दिया है। परिवार के लोगों का कहना है कि घटना में और भी लोग शामिल थे। आरोपी के घर में उसकी मां भी थी। पुलिस ने उन्हें आरोपी नहीं बनाया, जबकि उसे भी पूरी जानकारी थी। आशीष के साथ और भी आरोपी हो सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।