फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra Double Murder: आखिर पूजा और शिवम को क्यों नहीं बचाया, सीसीटीवी में दिख रहे लोगों से होगी पूछताछ

Wed, 01 Jun 2022 09:48 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 01 Jun 2022 09:48 AM IST
विज्ञापन
Agra Double Murder case police will interrogate people seen in CCTV footage
Agra Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सुशील नगर स्थित ब्रह्मपुरी मोहल्ले में 27 मई को विवाहिता पूजा (28) और उसके रिश्तेदार शिवम (21) की हत्या कर दी गई थी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। पुलिस ने मुकदमे में विवेचना शुरू कर दी है। इस मामले में मोहल्ले के लोगों के भी बयान लिए जाएंगे। सीसीटीवी फुटेज में नजर आए लोगों से भी पूछताछ होगी। उनकी गवाही अहम होगी। 


इस हत्याकांड में पूजा की मां इंद्रा देवी ने थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज कराया था। एक तहरीर शिवम के पिता की तरफ से दी गई थी। इसको भी केस में शामिल किया गया था। इसमें दहेज उत्पीड़न सहित अन्य आरोप थे। पुलिस ने दहेज हत्या, हत्या सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया था। उधर, मृतका के पांच साल के बेटे को चाची के सुपुर्द कर दिया गया है। 
Agra Double Murder case police will interrogate people seen in CCTV footage
मृतक पूजा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा के मुताबिक, घटना के समय मोहल्ले के लोग घरों से बाहर निकल आए थे। शिवम की हत्या के समय का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। इसमें तीनों आरोपी उस पर प्रहार करते नजर आ रहे हैं। वहीं आसपास बड़ी संख्या में लोग खड़े हुए हैं। यह देख रहे हैं, लेकिन कोई उसे बचाने की हिम्मत नहीं कर पाता है। 
Agra Double Murder case police will interrogate people seen in CCTV footage
Agra Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
अब पुलिस फुटेज में नजर आ रहे लोगों से पूछताछ करेगी। अगर, वो यह कहते हैं कि डर की वजह से आरोपियों को रोकने की हिम्मत नहीं कर पाए तो भी यह बयान अहम होंगे। इसके साथ ही आरोपियों के घर के आसपास रहने वाले लोगों से भी जानकारी ली जाएगी। उधर, पूजा के पांच साल के बेटे को अस्थायी रूप से चाची के सुपुर्द किया गया है। उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Double Murder case police will interrogate people seen in CCTV footage
Agra Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने शिवम और पूजा की बड़ी बेरहमी से हत्या की थी। शिवम के शरीर पर कई जगह चोट और गर्दन पर बांक से कई प्रहार थे। शिवम की गर्दन धड़ में अटकी रह गई थी, एक दो वार और होते तो गर्दन धड़ से अलग हो जाती। पूजा के सिर और पीठ पर बांक की गहरी चोट थी, उससे मौत हुई। डंडे मारने की भी चोट हैं।  यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। 
विज्ञापन
Agra Double Murder case police will interrogate people seen in CCTV footage
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने विवाहिता के आरोपी पति गौरव, देवर अभिषेक, ससुर मदन और सास नीलम को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। हत्या में प्रयुक्त दो डंडे और बांक बरामद हुए हैं। प्रारंभिक विवेचना में हत्या की वजह पूजा और शिवम के बीच दोस्ती की बात सामने आई है। पुलिस अब मोहल्ले के लोगों के बयान लेने की तैयारी कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed