फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अधिवक्ता हत्याकांडः पुलिस ने सीसीटीवी से फुटेज मिटाने के आरोप में जेल भेजे तीन आरोपी

Fri, 27 Nov 2020 12:33 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 27 Nov 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Advocate Murder Case: Agra Police Arrested Three Accused Of Murder Sent Jail
अधिवक्ता कपिल पंवार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ता केपी पंवार हत्याकांड में तीन और आरोपियों को जेल भेजा गया है। इनमें से एक मृतक का साला संजय है। उसके बैंक खाते से एक लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। वहीं हत्याकांड से पहले प्लॉट पर मौजूद रहे मुख्य आरोपी जीतू के दो साथी भी गिरफ्तार किए गए हैं। उन्हें घटनाक्रम के बारे में पता था, लेकिन पुलिस को जानकारी नहीं दी। सभी को आपराधिक षडयंत्र में शामिल होने का आरोपी बनाया गया है।  
Advocate Murder Case: Agra Police Arrested Three Accused Of Murder Sent Jail
पत्नी ममता और बेटी के साथ अधिवक्ता कपिल पंवार - फोटो : अमर उजाला
सीओ छत्ता राजीव कुमार ने बताया कि घटना वाले दिन नामनेर निवासी संजय मोहन और देवरी रोड निवासी भीकम सिंह अधिवक्ता के प्लाट पर जीतू के साथ मौजूद थे। जीतू ने सीसीटीवी फुटेज की डीवीआर को हटाया था। यह बात दोनों को पता थी। लेकिन दोनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। छह नवंबर को विवेचक रहे इंस्पेक्टर सुनील दत्त ने मुकदमे में उनके नाम बढ़ा दिए। दोनों आपराधिक षड्यंत्र की साजिश की धारा में जेल भेज दिए गए।
 
Advocate Murder Case: Agra Police Arrested Three Accused Of Murder Sent Jail
अधिवक्ता कपिल पंवार की हत्या के बारे में जानकारी एसएसपी और एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
जीतू ने डीवीआर को उखाड़ने के बाद अपने पिता रमेश चंद को दी थी। उन्होंने उसे छिपा दिया। वह फरार है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं पड़ताल में पता चला कि केपी यश के साले संजय के खाते से एक लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। इस पर 13 नवंबर को पुलिस ने उसको भी अभियुक्त बना दिया। पुलिस ने बुधवार को उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Advocate Murder Case: Agra Police Arrested Three Accused Of Murder Sent Jail
अधिवक्ता कपिल पंवार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
सास हो चुकी है गिरफ्तार
जीवनी मंडी के जाटनी का बाग निवासी अधिवक्ता कपिल पंवार उर्फ केपी यश 26 अक्तूबर को लापता हो गए थे। 27 अक्तूबर को उनका शव इटावा के भरथना में मिला। मामले में 29 अक्तूबर को पुलिस ने मृतक की सास शिमला पंवार, राहुल और अनवर को जेल भेजा था। पुलिस के अनुसार, सास ने टेढ़ी बगिया निवासी जीतू यादव की मदद से हत्या कराई थी। 
विज्ञापन
Advocate Murder Case: Agra Police Arrested Three Accused Of Murder Sent Jail
अधिवक्ता हत्याकांडः अधिवक्ता कपिल पंवार की हत्या के आरोपी और सास - फोटो : अमर उजाला
जीतू ने बाद में फिरोजाबाद कोर्ट में समर्पण कर दिया।  पुलिस ने जीतू को रिमांड पर लेकर अधिवक्ता की कार बरामद की। जीतू ने दो और लोगों के नाम बताए, नामनेर निवासी संजय मोहन और देवरी रोड निवासी भीकम सिंह। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed