फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चांदनी रात में ताज के दीदार को 30 लाख खर्च, फिर भी नहीं देख सके 'संगमरमरी हुस्न'

Thu, 29 Aug 2019 03:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 29 Aug 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
ADA spend RS 30 lakhs for night view of Taj Mahal from Mehatab bagh
महताब बाग में ताजमहल का नाइटव्यू के लिए बनाया गया प्लेटफार्म बारिश में धंसा - फोटो : अमर उजाला
महताब बाग से ताजमहल को पूर्णिमा पर चांदनी रात में देखने के लिए 30 लाख रुपये खर्च किए गए, लेकिन एक बार भी महताब बाग से चांदनी में ताज का दीदार नहीं हो सका। एएसआई और एडीए ने दो बार प्लेटफार्म बनाकर 30 लाख रुपये के काम कराए, लेकिन वो किसी काम के नहीं। बारिश में यह प्लेटफार्म भी धंस गया है और लाल पत्थर की बनाई बेंच भी धंस रही हैं। नाइटव्यू शुरू होने से पहले ही यह पूरा काम फिर बर्बाद होने के कगार पर है। 
ADA spend RS 30 lakhs for night view of Taj Mahal from Mehatab bagh
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
2015 में महताब बाग से ताज महल के नाइटव्यू का मुद्दा उठा तो केंद्रीय संस्कृति मंत्री श्रीपाद नाइक और उनके बाद डा. महेश शर्मा ने खुद निरीक्षण कर नाइट व्यू के लिए व्यवस्थाएं करने को कहा। 
ADA spend RS 30 lakhs for night view of Taj Mahal from Mehatab bagh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एएसआई ने यमुना किनारा महताब बाग से सटी जगह पर लकड़ी के प्लेटफार्म और बेंच बना दी, पर यह दो साल में खराब हो गईं। इसके बाद एडीए ने पथकर निधि से यहां पत्थर की बेंच और इंटरलाकिंग टाइल्स बिछाए, पर नाइटव्यू शुरू नहीं हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ADA spend RS 30 lakhs for night view of Taj Mahal from Mehatab bagh
ताजमहल
आगरा डेवलपमेंट फाउंडेशन के केसी जैन ने कहा कि अजब हाल है। चार साल से केंद्रीय मंत्री नाइटव्यू को लेकर विभागों से बैठकें कर चुके हैं, पर स्थानीय स्तर पर कोई फैसला नहीं हो पाया। नाइटव्यू से पर्यटन और स्थानीय लोगों को रोजगार में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
ADA spend RS 30 lakhs for night view of Taj Mahal from Mehatab bagh
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
आगरा विकास प्राधिकरण के मुख्य अभियंता अजय सिंह ने कहा कि नाइटव्यू के लिए प्लेटफार्म और लाल पत्थरों की बेंच बना दी गई हैं। कुछ तकनीकी चीजें हैं, जिन पर बात हो रही है। उम्मीद है नाइटव्यू सीजन में शुरू कर पाएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed