फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल पर महंगाई की मार, पहले दिन शाहजहां-मुमताज की कब्र देखने को नहीं लगी कतार

Mon, 10 Dec 2018 09:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 10 Dec 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
70 percent Indian tourists did not buy tickets of Taj Mahal’s main mausoleum
ताजमहल का मुख्य गुंबद - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल का दीदार महंगा हो गया है। सोमवार से मुगल शहंशाह शाहजहां और मुमताज की कब्र वाले मुख्य गुंबद के लिए अलग से 200 रुपये का टिकट लागू कर दिया गया। कब्र समेत पूरे ताजमहल का टिकट 250 रुपये हो जाने से सोमवार को दो तिहाई पर्यटकों ने अतिरिक्त टिकट ही नहीं खरीदा, जिससे मुख्य गुंबद पर भीड़ बेहद कम रही। 

ताजमहल पर महंगाई की मार, पहले दिन शाहजहां-मुमताज की कब्र देखने को नहीं लगी कतार

70 percent Indian tourists did not buy tickets of Taj Mahal’s main mausoleum
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
एक तिहाई पर्यटकों के ही गुंबद में प्रवेश के कारण न तो चमेली फर्श पर कतार लगी और न ही मुख्य गुंबद में। हालांकि विदेशी पर्यटकों में कब्र और गुंबद देखने की ललक ज्यादा रही। 95 फीसदी विदेशी पर्यटकों ने मुख्य गुंबद के लिए भी टिकट खरीदा और ताज का तसल्ली से दीदार भी किया। 

ताजमहल पर महंगाई की मार, पहले दिन शाहजहां-मुमताज की कब्र देखने को नहीं लगी कतार

70 percent Indian tourists did not buy tickets of Taj Mahal’s main mausoleum
टिकट दिखाते भारतीय पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में मुख्य गुंबद और शाहजहां मुमताज की कब्रें देखने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट लगाया है। पूर्व में संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने संगमरमरी प्लेटफार्म तक जाने और केवल कब्र देखने के लिए अलग टिकट की बात की थी, लेकिन सोमवार को जब यह लागू किया गया तो चमेली फर्श पर ही पर्यटक रोक दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ताजमहल पर महंगाई की मार, पहले दिन शाहजहां-मुमताज की कब्र देखने को नहीं लगी कतार

70 percent Indian tourists did not buy tickets of Taj Mahal’s main mausoleum
सूनसान पड़ा मुख्य गुबंद - फोटो : अमर उजाला
शाही मस्जिद की ओर चमेली फर्श पर गुंबद का टिकट चेक करने की व्यवस्था की गई है। दक्षिण-पश्चिमी मीनार के ठीक नीचे 200 रुपये का टिकट स्कैन किया जा रहा है। यहां दो कतारें लगाई गई हैं, जिसमें एक विदेशी और एक भारतीय पर्यटक के लिए है। साधारण 50 रुपये के टिकट वाले शाही मेहमानखाने से यमुना किनारा होकर शाही मस्जिद तक चमेली फर्श पर ही घूम सकते हैं। 
विज्ञापन

ताजमहल पर महंगाई की मार, पहले दिन शाहजहां-मुमताज की कब्र देखने को नहीं लगी कतार

70 percent Indian tourists did not buy tickets of Taj Mahal’s main mausoleum
पर्यटकों के आंकड़े - फोटो : अमर उजाला
मुख्य गुंबद का टिकट 200 रुपये कर दिए जाने से 70 फीसदी भारतीयों ने टिकट ही नहीं खरीदा। सोमवार को 16,693 भारतीय सैलानियों में से महज 3725 ही मुख्य गुंबद में गए, जबकि चमेली फर्श से देखकर 12294 लौट गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed