{"_id":"5f284d088ebc3e9ff366dba0","slug":"21-quintal-bell-built-in-jalesar-for-shri-ram-mandir-ayodhya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: अयोध्या के श्रीराम मंदिर में बजेगा जलेसर में बना 21 कुंतल का घंटा, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Mandir: अयोध्या के श्रीराम मंदिर में बजेगा जलेसर में बना 21 कुंतल का घंटा, देखें तस्वीरें
अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण पांच अगस्त को भूमि-पूजन के साथ शुरू हो जाएगा। इसे लेकर राम भक्तों में उत्साह और उमंग है। राममंदिर के भूमि पूजन के लिए देशभर के धार्मिक स्थलों से रज पहुंचाई गई है। उत्तर प्रदेश के एटा जनपद से 21 कुंतल का घंटा अयोध्या पहुंचाया जाएगा। यह घंटा जलेसर में बनाया गया है।
2 of 5
जलेसर में बना 21 क्विंटल का घंटा
- फोटो : अमर उजाला
यह घंटा नगर पालिका अध्यक्ष विकास मित्तल श्रीराम मंदिर प्रबंधन को दान करेंगे। करीब 11 लाख रुपये की लागत से बना यह घंटा दो महीने में तैयार हुआ है।
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
नगर पालिका अध्यक्ष ने इसे अपनी फैक्टरी में तैयार कराया है। उन्होंने बताया कि इस घंटे का निर्माण वाराणसी के एक घंटा व्यवसायी के आर्डर पर किया गया था, लेकिन अब यह घंटा अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को दान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के व्यापारी के लिए दूसरा घंटा अलग से तैयार कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि श्रीराम मंदिर को घंटा प्रदान करने के लिए उनकी और उनके पिता सत्यशील प्रकाश मित्तल की मुख्यमंत्री से सात अगस्त को मुलाकात होगी। इस दौरान घंटा समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पालिका अध्यक्ष ने बताया कि वो जलेसर में भी भव्य राम मंदिर का निर्माण कराने जा रहे हैं। नगर के मोहल्ला सर्राफा स्थित राम मंदिर जर्जर अवस्था में है। उसका पुनर्निर्माण जनता के सहयोग से कराया जाएगा। मंदिर का शिलान्यास राम मंदिर अयोध्या के शिलान्यास के समय 18:15 पर वो स्वयं करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।