फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   107 candidates will contest election in nine assembly constituencies of Agra

यूपी चुनाव 2022: आगरा में 107 प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला, जानें विधानसभा क्षेत्रवार दावेदारों की संख्या

Fri, 28 Jan 2022 12:12 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Jan 2022 12:12 AM IST
सार

आगरा जिले की बाह और एत्मादपुर विधानसभा सीट पर 14-14, खेरागढ़, फतेहाबाद और उत्तर सीट पर 13-13, फतेहपुर सीकरी में 11 और आगरा छावनी व दक्षिण पर दस-दस जबकि सबसे कम ग्रामीण सीट पर नौ उम्मीदवार हैं।

विज्ञापन
107 candidates will contest election in nine assembly constituencies of Agra
यूपी चुनाव 2022: आगरा जिले के प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले की नौ विधानसभा सीटों के दावेदारों की तस्वीर साफ हो गई है। चुनाव मैदान में 107 उदम्मीदवार हैं, अब बटन दबाने की बारी जनता की है। नाम वापसी के दिन गुरुवार को सात निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस लिए हैं। जिसके बाद जिले की नौ सीटों के उम्मीदवार 107 चेहरों में से अपना नेता चुनने के लिए प्रथम चरण में 10 फरवरी को मतदान होगा। 34.61 लाख से अधिक मतदाता ईवीएम का बटन दबाकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

विज्ञापन

जिले की बाह और एत्मादपुर विधानसभा सीट पर 14-14, खेरागढ़, फतेहाबाद और उत्तर सीट पर 13-13, फतेहपुर सीकरी में 11 और आगरा छावनी व दक्षिण पर दस-दस जबकि सबसे कम ग्रामीण सीट पर नौ उम्मीदवार हैं। कलक्ट्रेट में गुरुवार की सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकनपत्रों की वापसी हुई। सबसे ज्यादा पांच नामांकनपत्र बाह क्षेत्र में वापस हुए हैं। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूर्व मंत्री महेंद्र अरिदमन सिंह, सूरज शर्मा, कृष्ण दत्त शर्मा, जयपाल सिंह, सुभाष चंद्र ने पर्चा वापस लिया है।
विज्ञापन

इन्होंने नामांकन वापस लिया
खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय मैदान में उतारे भाजपा के बागी दिगंबर सिंह धाकरे, फतेहपुर सीकरी से निर्दलीय मीरा ने नामांकन वापस लिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभु एन सिंह का कहना है कि मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। संवेदनशील बूथों की मैपिंग हो गई है। मतदाता निष्पक्ष व बिना किसी प्रलोभन के अपने वोट का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ विधानसभा सीटों का गणित

एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र- 14 प्रत्याशी
भाजपा- डॉ. धर्मपाल सिंह
कांग्रेस- शिवानी देवी
बसपा- प्रबल प्रताप सिंह
सपा- डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान
आम आदमी पार्टी- सुमित जाटव 
अन्य- 9 
कुल मतदाता- 441887 
महिला मतदाता- 200580, पुरुष - 241289
मतदेय स्थल - 507  

आगरा छावनी विधानसभा- 10 प्रत्याशी
भाजपा- डॉ. जीएस धर्मेश
कांग्रेस- सिकंदर वाल्मीकि
बसपा- डॉ. भारतेंदु अरुण
सपा-  कुंवरचंद वकील
आप- प्रेम सिंह 
अन्य- पांच
कुल मतदाता : 462281
महिला मतदाता- 210099, पुरुष- 252157
मतदेय स्थल- 484
 

आगरा दक्षिण विधानसभा- 10 प्रत्याशी
भाजपा- योगेंद्र उपाध्याय
कांग्रेस- अनुज शर्मा
बसपा- रवि भारद्वाज
सपा- विनय अग्रवाल
आप- रमजान अब्बास 
अन्य- पांच 
कुल मतदाता - 365776 
महिलाएं - 167579, पुरुष - 198170
मतदेय स्थल - 422

आगरा उत्तर विधानसभा- 13 प्रत्याशी
भाजपा - पुरुषोत्तम खंडेलवाल
कांग्रेस - विनोद बंसल
बसपा - शब्बीर अब्बास
सपा - ज्ञानेंद्र गौतम
आप - कपिल वाजपेयी 
अन्य- आठ
कुल मतदाता- 430497 
महिलाएं - 197155, पुरुष- 233324)
मतदेय स्थल - 442
 

आगरा ग्रामीण विधानसभा- नौ प्रत्याशी
भाजपा - बेबीरानी मौर्या
कांग्रेस - उपेंद्र सिंह
बसपा - किरनप्रभा केसरी
रालोद - महेश जाटव
आप - अरुणकांत कठेरिया 
अन्य- चार
कुल मतदाता - 423456 
महिलाएं - 193255, पुरुष - 230184
मतदेय स्थल - 468

फतेहपुर सीकरी विधानसभा- 11 प्रत्याशी
भाजपा - चौधरी बाबूलाल
कांग्रेस - हेमंत चाहर
बसपा - डॉ. मुकेश राजपूत
रालोद - ब्रजेश चाहर
अन्य - छह 
कुल मतदाता - 355998 
महिलाएं - 164030, पुरुष - 191963
मतदेय स्थल - 428 
 

खेरागढ़ विधानसभा - 13 प्रत्याशी
भाजपा - भगवान सिंह कुशवाह
कांग्रेस - रामनाथ सिकरवार
बसपा - गंगाधर कुशवाह
रालोद - रौतान सिंह
आप - बनवारी लाल शर्मा 
अन्य- आठ प्रत्याशी
कुल मतदाता - 326933 
महिलाएं - 149833, पुरुष - 177093
मतदेय स्थल - 377
 
फतेहाबाद विधानसभा - 13 प्रत्याशी
भाजपा - छोटेलाल वर्मा
कांग्रेस - होतम सिंह निषाद
बसपा - शैलेंद्र सिंह
सपा - रूपाली दीक्षित
आप - पुरुषोत्तम दास 
आठ अन्य प्रत्याशी
कुल मतदाता - 321656 
महिलाएं - 147692, पुरुष - 173956
मतदेय स्थल - 384 

बाह विधानसभा- 14 प्रत्याशी
भाजपा - रानी पक्षालिका सिंह
कांग्रेस - मनोज दीक्षित
बसपा - नितिन वर्मा
सपा - मधुसूदन शर्मा
आप - नीरज करोरिया 
अन्य नौ प्रत्याशी
कुल मतदाता - 332733 
महिलाएं - 150837, पुरुष - 181881
मतदेय स्थल - 384  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed