फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Youtube Tips and Tricks: यूट्यूब पर बिना विज्ञापन के देखना चाहते हैं वीडियो, तो अपनाएं ये शानदार ट्रिक्स

Thu, 15 Sep 2022 12:17 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 15 Sep 2022 12:17 PM IST
विज्ञापन
Youtube Tips and Tricks how to watch ad free videos on youtube ad free video kaise dekhe
YouTube Tips and Tricks - फोटो : Istock

Youtube Tips and Tricks: तकनीक के विकास ने इंसान के जीवन को काफी आसान बना दिया है। स्मार्टफोन आने के बाद हमारे जीवन में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। आज हम लोग एजुकेशन, बिजनेस, एंटरटेनमेंट आदि विभिन्न कार्यों के लिए मोबाइल फोन का उपयोग कर रहे हैं। इन सब के बीच यूट्यूब ने एक बड़ी भूमिका निभाई है। यूट्यूब आने के बाद वीडियो स्ट्रीमिंग के क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति आई है। इस प्लेटफॉर्म पर आपको हर तरह के कंटेंट देखने को मिल जाएंगे। आज दुनिया भर में दो बिलियन से भी ज्यादा यूजर्स इस प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रहे हैं। हालांकि, यूट्यूब पर वीडियो को स्ट्रीम करते समय अक्सर उस पर आने वाले विज्ञापन से हम लोग काफी परेशान हो जाते हैं। अगर आप भी यूट्यूब पर वीडियो देखते हुए उस पर आने वाले विज्ञापन से परेशान हैं, तो आज हम आपको कुछ खास उपायों बारे में बताने जा रहे हैं। इनको फॉलो करने के बाद यूट्यूब पर वीडियो देखते वक्त विज्ञापन नहीं आएंगे। 

Youtube Tips and Tricks how to watch ad free videos on youtube ad free video kaise dekhe
YouTube Tips and Tricks - फोटो : istock

अगर आप बिना विज्ञापन के यूट्यूब पर वीडियो को देखना चाहते हैं। ऐसे में आप यूट्यूब का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन पर आपको कई तरह की खास सुविधाएं मिलती हैं।

Youtube Tips and Tricks how to watch ad free videos on youtube ad free video kaise dekhe
YouTube Tips and Tricks - फोटो : Pixabay

प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेने के बाद वीडियो को स्ट्रीम करते समय विज्ञापन नहीं आएंगे। इसके अलावा आप अपने यूट्यूब वीडियो को बैकग्राउंड में भी प्ले कर सकेंगे। यूट्यूब प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन खरीदने के बाद आप यूट्यूब म्यूजिक का भी आनंद उठा सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Youtube Tips and Tricks how to watch ad free videos on youtube ad free video kaise dekhe
YouTube Tips and Tricks - फोटो : Pixabay

वहीं अगर आप बिना प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लिए यूट्यूब पर बिना विज्ञापन के वीडियो का लुत्फ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आप यूट्यूब पर वीडियो को डाउनलोड करके देख सकते हैं। 

विज्ञापन
Youtube Tips and Tricks how to watch ad free videos on youtube ad free video kaise dekhe
YouTube Tips and Tricks - फोटो : Pixabay

यूट्यूब पर वीडियो को डाउनलोड करके देखने पर उस पर विज्ञापन नहीं आएंगे। हालांकि, यूट्यूब सभी वीडियो को डाउनलोड करने का विकल्प नहीं देता है। आप कुछ ही वीडियो को डाउनलोड करके देख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed