Women Are Getting Free Driving Licence: रोजाना सड़क दुर्घटना से जुड़े कई मामले सामने निकलकर आते रहते हैं। सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके इसको लेकर सरकार ने यातायात से जुडे़ कई नियमों को बना रखा है। इसके अलावा सरकार ने वाहनों को चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस को भी अनिवार्य कर रखा है। ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाने का उद्देश्य सड़क पर सुरक्षा को सुनिश्चित करना और ठीक ढंग से वाहन चलाने वाले लोगों की पहचान करना है।
Driving License: महिलाओं का सरकार बना रही मुफ्त ड्राइविंग लाइसेंस, जानिए डिटेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेस्ट पास करने और सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद आपका ड्राइविंग लाइसेंस बन जाता है। हालांकि, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आपसे कुछ फीस ली जाती है। वाहन चलाते समय आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस का होना जरूरी है। अगर आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है तो आपका चालान काट सकता है।
वहीं क्या आपको इस बारे में पता है भारत के एक राज्य में महिलाएं मुफ्त में अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकती हैं। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए उनसे किसी प्रकार की कोई फीस नहीं ली जाती है।
जानना जरूरी: चोरी हो गया है स्मार्टफोन, तो इस सरकारी पोर्टल की मदद से कर सकते हैं ट्रैक
मध्य प्रदेश में महिलाएं अपना मुफ्त में ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकती हैं। मध्य प्रदेश में राज्य सरकार ने महिलाओं का ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए किसी प्रकार की कोई फीस निश्चित नहीं की है।
IRCTC: सिर्फ इतने रुपये में शिमला, मनाली और चंडीगढ़ घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, जानिए डिटेल्स
मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में करीब लाखों महिलाओं का मुफ्त ड्राइविंग लाइसेंस बनाया जा चुका है। वाहन चलाने के लिए आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस का होना बहुत जरूरी है। इसके होने पर दुर्घटना होने पर बीमा लेने और कानूनी सहायता प्राप्त करना आसान होता है।